राशिफल

राशिफल 16 जनवरी 2026 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, पारिवारिक रिश्तों में आएगी मजबूती, घरेलू व्यापार बढ़ेगा लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से थोड़ा संभलकर

Rashifal 16 January 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 January 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिन है। नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अहंकार से बचें। रचनात्मकता का उपयोग करें। आज आपके निर्णय दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएँ।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने का प्रयास करना होगा। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। घरेलू काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में धन प्राप्ति के योग हैं। अचानक बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण परेशान हो सकते हैं। रिश्तेदारों से अनबन न हो ध्यान रखें। रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन शुभ रहेगा। आज किस्मत आपके साथ रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी के बहकावे में आकर आज कोई भी ऐसा कार्य न करें कि आपको बाद में पछताना पड़े। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश रहेगी। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी हमें हर मोड़ पर कुछ ना कुछ सीख देती है इसलिए जीवन की हर चुनौती से हमें कुछ ना कुछ सीख लेनी चाहिए। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। मनचाहे कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में नया काम हो सकता है। आज कोई पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। बिना सोचे-समझे बोलकर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। किसी करीबी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वयं के लिए समय निकालना लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए दिनचर्या नियमित रखें। ध्यान या प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी। पुराने अनुभव आज आपको सही दिशा दिखा सकते हैं। परिवार और घर से जुड़े मामलों में ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

काम से संबंधित आ रही तकलीफों के बारे में अधिक चर्चा न करें। आपकी कमजोरी का फायदा आपके प्रतिस्पर्धी उठा सकते हैं। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रह सकती है। संतान से संबंधित समस्या को हल करने में आपका सहयोग जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज संवाद और विचारों का आदान-प्रदान आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में मीटिंग या बातचीत से नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। एक साथ कई काम करने की कोशिश से बचें। पढ़ाई या लेखन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर नींद पूरी लें। छोटी यात्रा संभव है। आज आपकी जिज्ञासा आपको कुछ नया सीखने की प्रेरणा देगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पैसों की स्थिति मजबूत होगी। आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा लेकिन आपको पेट से संबंधित बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। प्रियजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज स्थिरता और धैर्य आपकी ताकत रहेंगे। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएँ, लाभ की संभावना है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें। शाम के समय प्रकृति या संगीत से जुड़ना मानसिक शांति देगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। इस समय अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। जिनमें कटौती करना भी मुश्किल होगा। दोस्तों से मदद मिल सकती है। किसी भी प्रकार की बुरी आदत व बुरी संगत से दूर रहें। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। अकारण ही लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। दूसरो की उन्नति से दुखी न हों खुद मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभा पाएँगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, खासकर पैसों से जुड़े मामलों में। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान से बचने के लिए आराम भी जरूरी है। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है, जो सकारात्मक बदलाव लाएगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 January 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलायें भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button