राशिफल

राशिफल 15 अप्रैल 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शनि की टेढ़ी चाल, बनते कार्यों में आएगी रुकावट, लेकिन ये रहेंगे खुशहाल

Rashifal 15 April 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 April 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोग किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दाम पर खरीदने में सफल होंगे और किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरुआत भी हो सकती है। वैसे आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की काफी जरूरत है और कोई भी कार्य करते समय बजट का खास ध्यान रखे। यहाँ गौर करने वाले बात ये है कि परिवार वालों के साथ थोड़ा सा समय बिताने से रिश्तों में काफी सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपनी मेहनत फल मिलने वाला है। माता का सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। यदि आपके कोई लेन-देन की समस्या चल रही थी,तो वह आज सुलझ जाएगी, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। परिवार में सुख शान्ति रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने स्वयं के लोगों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाए, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप उसी कार्य में हाथ डालने की कोशिश करे, जिसके पूरा होने की आपको पूरी उम्मीद नजर आती हो।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी अटकी हुई योजना को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपका छोटा मोटा आर्थिक नुकसान भी संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पदोन्नति का योग तथा नये व्यापार से लाभ मिलेगा। पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए दिन अच्छा है। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए रूपरेखा बना ले इससे, आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्षरत थे, आज उन्हें इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खांसी जुकाम जैसी समस्या रहेगी। मानसिक चिंता में बढ़ोतरी हो सकती है, धैर्य से काम लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। जमीन-जायदाद, कमीशन, कपड़ा आदि से जुड़े व्यवसाय में मुनाफादायक स्थितियां बनी हुई है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने सुख-सुविधाओं में बढ़त को लेकर ध्यान देंगे। आय के साथ-साथ अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके रुके हुए कार्य बनने के भी योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किस्मत पूरा साथ देगी। आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय सकारात्मक रहेगा। कोई उत्तम डील भी होने की संभावना है। युवाओं को रोजगार के उचित अवसर सुलभ होंगे। जीवन साथी के साथ कोई हल्की-फुल्की नोक-झोंक संभव है। आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। सेहत में गिरावट आ सकती है और इनकम में भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन मौज और मस्ती से भरा होगा। हालांकि किसी बात को लेकर मन थोड़ा असंतोष रह सकता है। नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है। किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है। आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपको आनंद होगा। कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। आपकी वाणी के कारण आपके काम में प्रगति होगी और अन्य लोग उससे प्रभावित होंगे। आप अपनी निगाहें अपने भविष्य की ओर रखें। जो बीत गया, उसे भूल जाएं। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज पूरी मेहनत से बड़े कामों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें। समय आपके पक्ष में है। ज्यादातर घटनाएं आपकी अपेक्षा के अनुसार होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार वालों को वक्त देंगे। कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों से काम कराने के लिए मीठे शब्दों का प्रयोग करना बेहद जरूरी है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा और पत्नी का सहयोग मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई फैसला न लें। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपको पैसों से जुड़ी ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके कुछ सहकर्मियों के बीच आपस में टकराव चल रहा है, तो आप उससे दूर रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या आपके दांतो के बिच में भी है गैप? तो समझ लीजिये आप में है ये खासियत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button