
राशिफल 14 नवंबर 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, घर परिवार में बढ़ेगी सुखी समृद्धि, वैवाहिक जीवन होगा सुखद, लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 14 November 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 November 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आपके लिए यह दिन शुभ फलदायक है। यात्रा से लाभ संभव है। आज किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी धन संबंधी समस्याएं हल हो जाएंगी। वक्त पर काम करना सीखें। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का भी काफी हद तक समाधान होगा। छोटी बहन के साथ रिश्तों में मधुरता आयेगी। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना पड सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दांत से संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कुछ काम या खरीददारी में पैसे कम पड़ सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें वरना आप किसी साजिश या किसी प्रकार की गुप्त योजना के शिकार हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज किए गए प्रयासों से सभी कार्य आसानी से बनेंगे। मनोरंजन और खान-पान में भी आप आज रुचि लेंगे। आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा, स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं, जिससे आप बचना चाहते थे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी चिन्ता हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। किसी संस्था से सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी से नासमझी के कारण कोई लड़ाई हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को आज करीबी लोगों से राज की बात शेयर नहीं करनी चाहिए इसकी वजह से समाज में उनकी प्रतिष्ठा घट सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। जो लोग बेरोजगार उन्हें ऑनलाइन पैसे कमाने का मौका मिलेगा। आपके जीवन में आपको नई सफलता मिलने के योग हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। महत्वतपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करना लाभदायक रहेगा। कपड़े के व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
कभी-कभी निराशाजनक तथा नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें। ट्रैफिक संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी है। अन्यथा किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। मानसिक सुकून पाने के लिए योगा और मेडिटेशन भी जरूर करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कई क्षेत्रों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई रुका हुआ काम किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो सकता है। किसी को भी पैसा उधार ना दें, क्योंकि इस समय वापसी मिलना मुश्किल है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपका मन विचलित रह सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज जीवनसाथी और बच्चों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। अन्य गतिविधियों की वजह से व्यवसाय के प्रति उदासीन ना रहे। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों पर पूर्ण रूप से अध्ययन जरूरी है। खर्चों में वृद्धि होने से मन परेशान रह सकता है। कारोबार की धीमी गति से आपका मूड खराब हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नए सम्पर्कों से लाभ होगा और सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी और महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। मन में सात्विक विचार आएंगे। खान-पान संयमित रखें। इस दिन आप ज्यादा दिक्कत का सामना कर सकते है। पैसो की दिक्कत बहुत गंभीर हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
धैर्य और सहनशीलता आज आपके लिए लाभदायक रहेंगे। घर में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। आप सूझबुझ से अपने निर्णय लेते हैं तो इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। मांगलिक प्रसंग आपके काफी अच्छे से पूर्ण हो जायेंगे। काम की अधिकता रहेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
संतान के कामों से कष्ट हो सकता है। किसी भी मामले में आपका स्वभाव के विपरीत जिद्दी होना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। किसी काम में लगातार गलतियां होती हैं तो उसे करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाएं। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक परेशानी हो सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






