
राशिफल 14 जनवरी 2026 : आज विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की कृपा से सार्थक होंगे इन जातकों के काम, शुरू कर सकते है कोई नया काम, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, मित्रगण देंगे साथ लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 14 January 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 January 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
समाज में आपके अच्छे कार्यों की काफी सराहना होगी। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होने से शांति का अनुभव होगा। आपका काम अचानक बिगड़ सकता है। किसी भी काम में जबरदस्ती न करें। नुकसान हो सकता है। विवादास्पद बातों में न उलझें। कोई शारीरिक तकलीफ सता सकती है। अजनबी व नए लोगों पर विश्वास करने से धन की हानि होने की संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन अनुशासन और मेहनत का है। आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। पढ़ाई में ध्यान बनाए रखने से सफलता मिलेगी। परिवार में आपकी समझदारी की तारीफ होगी। खुद पर ज़्यादा दबाव न डालें। सेहत के लिए हल्की गतिविधि करें। आज योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। अपने किसी तनाव के चलते घर का माहौल न बिगडने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भूतकाल में जिन लोगों ने काम में रुकावट डालने की कोशिश की थी, उन लोगों से सावधान रहना जरूरी होगा। किसी अनचाहे मामले में खर्च करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। कागजी कार्रवाई पर भी ध्यान देना चाहिए।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपकी एकाग्रता और आत्मबल मजबूत रहेगा। किसी कठिन विषय को समझने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे। मन में चल रही दुविधा धीरे-धीरे खत्म होगी। सेहत के लिए तनाव से दूर रहें। आज संयम और धैर्य से आप अपने लक्ष्य के करीब पहुँच सकते हैं। किसी निर्णय में सोच-समझकर कदम उठाएँ, खर्च सीमित रखें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपका दिन सर्वश्रेष्ठ साबित होगा। अच्छे कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
खास बात यह ध्यान रखना है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। बिना वजह कोई डर अथवा बेचौनी बनी रहेगी। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपके व्यवहार पर आना स्वाभाविक है। परंतु अपनी भावनाओं पर काबू रखें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी मिलेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
दिमाग में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा जिससे आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है उसका जल्द ही हल मिलेगा। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी। कुछ समय एकांत में बिताएं। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। कोई विश्वासघात होने की संभावना है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ समय बिताने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाना सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोड़ों से सम्बंधित रोगों से जूझ रहे जातकों को अत्यधिक गौर रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज जिम्मेदारियाँ थोड़ी बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखें। परिवार में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। खुद को समय देना भी ज़रूरी है। सेहत के लिए दिनचर्या संतुलित रखें। आज धैर्य और अनुशासन आपको सफलता दिलाएगा। आज खुले विचारों के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
इस समय ग्रह गोचर अत्यधिक शुभ है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी योजना भी बनेगी। घर में प्रेमपूर्ण और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना अति आवश्यक है। दूसरों की बातों सुनें लेकिन अपनी बुद्धि जरूर लगाएं। अपने खर्चो पर आपको नियंत्रण बनाये रखना होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले में आपके विचार की सभी तारीफ करेंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कई दिनों से जो बात अपने मन में छिपाई हुई है, उसे किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करना जरूरी है। चिंता में कमी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से विवाद संभव है। निवेश में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी। कला या लेखन में मन लगेगा। परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए शांत वातावरण जरूरी है। खुद पर भरोसा रखें। सेहत के लिए आराम और पानी का ध्यान रखें। आज सकारात्मक सोच से दिन बेहतर बनेगा। आज अपनी रचनात्मकता को सही दिशा देना फायदेमंद होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 January 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






