
राशिफल 13 जुलाई 2025 : आज भगवान सूर्यदेव की असीम कृपा करेगी इन जातकों को मालामाल, मंजिल की तरफ होंगे अग्रसर, मिलेगा मित्रगणों का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 13 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 July 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
परिवार की मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष से परेशानी मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान एवं व्यापार की स्थिति ठीक है। आज किसी व्यापार की शुरुआत ना करें। व्यापार में प्रगति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकाते आपके लिए फायदेमंद होगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
सामाजिक स्तर पर आप पहले से अधिक सक्रिय हो सकते हैं। अपनी शालीनता से आपको सामाजिक स्तर पर भी आज अच्छे फल मिलेंगे। आज लोगों को सलाह मशवरा देकर आप उनके जीवन की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। ये दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
घर व कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित होंगी, जिनसे कुछ देर के लिए हैरान हो सकते हैं। दूसरे क्या सोचते हैं, इसका विचार किए बिना अपने काम को लगातार करते रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र के कार्मिकों को झटका लग सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपको अपना कार्य पूरा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कभी -कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को शांति और गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
भाग्य आप के पक्ष में है समय का भरपूर फायदा उठाएं। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आप अपने विवेक द्वारा परिस्थितियों को सामान्य कर लेंगे। किसी की चिकनी चुपड़ी तथा लुभावनी बातों में ना आएं। फालतू खर्च होगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। इस समय सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है। विद्यार्थी और युवा वर्ग दूसरों से मदद लेने की बजाय स्वयं अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को क्रियान्वित करें। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। आज आप कुछ विशेष पकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ कुछ नया प्लान कर सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपको भागीदारी में लाभ होगा। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। दूसरों पर चिल्लाने के बजाय समझदारी से काम लें। स्थानांतरण के बाद नयी जगह कार्यभार ग्रहण करने के लिए शुभ समय की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो अब वह समय आ गया है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आर्थिक परेशानियों से कुछ हद तक निजात मिलेगी तथा स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से आपका मनोबल टूट भी सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। कर्मक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों का ध्यान रखकर दूसरों के साथ तालमेल पूर्वक कार्य करें। व्यापारी वर्ग आज अति उत्साह में व्यापार को लेकर गलत निर्णय लेने से बचें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।