
राशिफल 12 दिसंबर 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, पुराने अटके काम होंगे पूर्ण, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, मित्रगण देंगे हर कदम पर साथ लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 12 December 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम बरतने की जरूरत है। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। क्रोध पर काबू रखें। किसी विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेंगे और नतीजों से संतुष्ट होंगे। अधिक ठंडी वस्तु का सेवन करने से बचें। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप पिछले सभी ऋणों को साफ कर देंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। समाज में कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। बीमा एजेंटों के लिए सम्भल कर काम करने का दिन है। नई डीलरशिप या एजेंसी लेने के मामले में अनुकूलता रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन यात्रा और नए अवसरों से जुड़ा रहेगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है। किसी सीनियर का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। परिवार में सभी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए आराम करें और हल्का भोजन लें। आर्थिक स्थिति लाभकारी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सामाजिक तौर पर व्यस्तता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। हाथ आए मौके को हाथ से ना जाने दें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में भी सब सामान्य होगा। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज मेहनत का दिन है। आपको आज थोड़ा अधिक काम करना पड़ सकता है, लेकिन इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है, खासकर बिज़नेस वालों के लिए यह दिन अच्छा है। परिवार में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन सब आपके सहयोग से खुश रहेंगे। सेहत में हल्की परेशानी हो सकती है, खासकर कमर या पीठ दर्द। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के करीब पहुँचेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज नई जानकारी और नए अनुभव मिलेंगे। आपकी जिज्ञासा बढ़ेगी और आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। परिवार में हल्का तनाव संभव है लेकिन आपकी समझदारी से सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो पानी पीना बढ़ाएँ, डिहाइड्रेशन या थकान हो सकती है। काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उश्वति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसश्व करेगी। संतान का सुख मिलगा। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको बिजनेस के सौदों में सफलता मिलेगी। समय रहते जरूरी कार्यों को करें। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। काम करने और काम निकालने के लिए अपना व्यवहार संतुलित रखने का प्रयास करे। कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। आर्थिक सुधार होगा और धन आपकी तरफ आएगा। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज रचनात्मक कार्यों में मन लगाएंगे। कला, लेखन, संगीत या किसी नए कौशल में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। परिवार में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन खुश होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, और कोई बड़ा फैसला लेने का सही समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम से बचें। मानसिक शांति बनी रहेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा और आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, कोई छोटा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी प्रगति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस मानसिक तनाव से दूर रहें। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






