राशिफल

राशिफल 10 मई 2026 : आज भगवान सूर्यदेव का आर्शीवाद करेगा इन जातकों को मालामाल, घरेलू मामलों संबंधित रुकावट होगी दूर, प्रेम जीवन रहेगा सुखद, लेकिन दोस्तों से रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 10 May 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 May 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके हौसले और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आप अपने काम से पीछे नहीं हटेंगे और पूरी लगन से प्रयास करेंगे। अपने लोगों का सहयोग मिलने से अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। संतान की प्रगति से मन में खुशी बनी रहेगी। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता में इजाफा संभव है। निवेश के नए मौके सामने आएंगे, जिन पर सोच-विचार करना लाभदायक रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपनी योग्यता और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप कई कामों में एक साथ व्यस्त रह सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट होकर आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। किसी की जिम्मेदारी या जमानत लेने से बचें। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। अपने साथी पर अपनी उम्मीदों का दबाव न डालें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर तुरंत भरोसा न करें। यह याद रखें कि हर चीज सही समय पर ही मिलती है, इसलिए धैर्य रखें। पारिवारिक मामलों में निर्णय लेते समय जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल और सफल रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में संतोष और सामंजस्य बना रहेगा। आपके लिए निर्णय लेना आसान रहेगा क्योंकि आपकी सोच स्पष्ट रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है, जिससे विवाह की योजनाएं बन सकती हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज सामाजिक स्तर पर कुछ असहज या अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। तीखी बहस या विवाद से किसी के साथ टकराव होने की संभावना है। हालांकि आपकी मेहनत का उचित फल अवश्य मिलेगा। यदि मनचाहे परिणाम न मिलें तो गुस्से पर नियंत्रण रखें। अपने अनुभव टीम के साथ साझा करेंगे तो न केवल दूसरों को लाभ होगा बल्कि आपके कौशल में भी निखार आएगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज संपत्ति से जुड़ी खरीद-फरोख्त की योजना बन सकती है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे और व्यापार में नए समझौते आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और अधूरे काम गति पकड़ेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें, वापसी में परेशानी हो सकती है। अधिक बोलना नुकसानदेह हो सकता है। आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है और बचत उम्मीद के अनुसार नहीं रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत हैं। सहकर्मी आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। युवाओं के लिए अजनबियों के साथ अधिक घुलना-मिलना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य और अनुकूल रहेगा। मकान या वाहन से जुड़े लेन-देन में धन निवेश कर सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए योजना बना सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। जो लोग प्रेम संबंध में नहीं हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर या वाहन की देखभाल पर खर्च संभव है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी बनी रहेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। नसों में खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए काम के बीच आराम करना जरूरी है। परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने का प्रयास करें। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मन के खिलाफ होने वाली घटनाएं चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती हैं। आपके विचार जैसे होंगे, वैसे ही अनुभव सामने आएंगे, इसलिए सकारात्मक सोच अपनाने की कोशिश करें। हर विषय पर गहराई से विचार करें। कार्यस्थल पर किसी महिला सहकर्मी का व्यवहार आपके लिए सहयोगी रहेगा। निजी संबंधों में सुख और आनंद की अनुभूति हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज नए संबंध आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आएंगे। रुके हुए कार्यों में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा और कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दोस्तों के साथ पैसों के लेन-देन से तनाव उत्पन्न हो सकता है। मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज घर-परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है और भूले-बिसरे साथी भी मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना का संकेत है। कोई प्रेरणादायक सूचना मिल सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो थोड़ी भागदौड़ और तनावपूर्ण रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 May 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या सच में भगवान शिव के अश्रुओं से जन्मा है रुद्राक्ष, जानें इसकी उत्पत्ति की कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button