राशिफल

राशिफल 10 मार्च 2026 : आज स्वाति नक्षत्र और चंद्रमा का प्रभाव बदल रहा इन राशियों का भाग्य, मंगलवार को हनुमान जी के सामने दीपक जलाने से खुलेगा तरक्की का रास्ता, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 10 March 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 March 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ मिलेंगी। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियाँ रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामाजिक तथा पारिवारिक किसी भी तरह के मामले में कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं। आज किसी महिला मित्र से कहासुनी हो सकती है। इसलिए ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बाधा उत्पन्न हो सकती है। मन में कुछ दुविधा रहेगी। बेहतर होगा आप अपने किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर बात करें और सलाह लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लोगों के सामने खुलकर बोली हुई बातों का नकारात्मक असर आपके जीवन पर नजर आएगा। आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर कोई आपका नुकसान कर सकता है। किसी भी बात में हड़बड़ी बिल्कुल न करें। दिन भर की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ में व्यतीत करें। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन अनुशासन और परिश्रम का है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान से बचें। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित रखना होगा। निवेश सोच-समझकर करें। धैर्य से कार्य करें, सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन नाक, कान और गले से संबंधित लापरवाही से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyसामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है‌। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अपने आप को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है। धार्मिक क्रियाकलापों के जरिये मान-सम्मान आज के दिन पा सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज रचनात्मक विचारों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ संभव है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। अगर व्यवसाय से संबंधित यात्रा करते हैं तो उससे आपको लाभ होने वाला है। आपको दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने के अवसर मिलेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति से पैसे संबंधी कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। नर्सिंग आयटमों के सप्लायरों को कार्य-विस्तार का अवसर मिल सकता है। खाद्य तेलों के कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन शांति और संतुलन से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ध्यान और योग से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास और धैर्य से आगे बढ़ें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज छात्रों का पढ़ाई के प्रति ध्यान बढ़ेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आज आपको नौकरी में अपने किसी सहयोगी की तरक्की को देखकर ईष्या होगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। अपने आचरण को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज साहस और दृढ़ निश्चय से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, पर सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में लाभ संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर्याप्त आराम करें। निवेश लाभकारी हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 March 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या मंदिर में रखनी चाहिए पितरों की तस्वीर, जानिए कितना सही और कितना गलत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button