राशिफल

मासिक राशिफल अगस्त 2022 : इस महीने भगवान शिव के आशीर्वाद से की चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन और सम्मान में होगी वृद्धि, पारिवारिक रिश्ते होंगे मजबूत, पढ़ें अपना राशिफल

Masik Rashifal August 2022 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal August 2022

मासिक राशिफल अगस्त 2022

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : पाँच ग्रह नवम भाव में होने से यह महीना यात्राओं में व्यस्त रहेगा। आपकी अनेक यात्राएं होंगी। कभी आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ेगा तो कभी आप खुद घूमने के लिए जाना चाहेंगे।

कार्यक्षेत्र : कुछ लोगों का इस दौरान मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। आपके विरोधियों की हार होगी और आप मजबूत होंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बहुत अच्छे होंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा।

आर्थिक : आपको अपने दोस्तों से आर्थिक रूप से सहायता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। इस महीने आप अच्छा धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। आय के नियमित साधनों के अतिरिक्त कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को किसी प्रकार का बोनस या इन्सेंटिव मिल सकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

प्रेम  वैवाहिक : यदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो उसके लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम से खूब बातें कर रहे होंगे। दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है।

पारिवारिक :  पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है।

उपाय : शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए बेहतर रहेगा। गुड़, गेहूं, मसूर दाल दान करें।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 7

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य :  इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मेष राशि के तहत जन्मे जातकों में भरपूर ऊर्जा होती है और यह सभी तरह के काम करने के लिए सदैव तत्पर दिखाई देते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस महीने आप कार्य को लेकर आप काफी गंभीरता दिखा सकते हैं। इस महीने आपको किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको अपने करियर में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में आपके लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

आर्थिक : इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। इस महीने ना केवल आप अच्छा धन कमा पाएंगे, बल्कि आप उसे जोड़ पाने में भी सफल रहेंगे। इस समय रुपये-पैसे के लेन-देन से बचने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहें और समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराते रहें। तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। सुबह की सैर भी आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।

प्रेम  वैवाहिक : जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। दोनों के बीच तालमेल ठीक रहेगा तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना रहेगी और यही दाम्पत्य जीवन के लिए सहारा बनेगा। प्रेमी जोड़ो के लिए यह समय शायद उपयुक्त ना साबित हो पाए।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है। परिवार का वातावरण बहुत सौहार्द्रपूण रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम की भावना में वृद्धि होगी। सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा और सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

उपाय : पक्षियों के लिए अन्न और जल का रखरखाव करें।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 8

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य : इस माह सूर्य, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के गुणों की बात की जाये तो तृतीय भाव से हम आपके पराक्रम और साहस पर विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : करियर के क्षेत्र में इस महीने आपको शुभ फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं।

आर्थिक : अगर आप किसी दीर्घकालिक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा, साथ ही कृषि भूमि में भी निवेश करना आपके लिए फलदायी रहने वाला है।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरुरत है। किसी बड़ी बीमारी का कोई योग नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप लापरवाही बरतेंगे, तब ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेम  वैवाहिक :  पति पत्नी में दौरान आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम जीवन इस माह अच्छा रहने की उम्मीद है। प्रेम की वृद्धि होगी। किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है। आप अपनी माता जी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

उपाय :  प्रतिदिन सुबह के समय श्री विष्णु स्तुति का जाप करें।

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 11

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Shiv

सामान्य : इस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस महीने आपकी नौकरी में आपको बहुत सावधानी से काम करना पड़ेगा। राहु और मंगल की दशम भाव में उपस्थिति इस बात की ओर इंगित कर रही है कि कार्य क्षेत्र में आपका किसी से जबरदस्त झगड़ा हो सकता है। अगर आप कारोबार करते हैं तो इस महीने अपने साझीदार के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत हो सकते हैं।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना नाजुक साबित हो सकता है। बृहस्पति और शनि के छठे भाव में तथा शुक्र बुध और सूर्य के अष्टम भाव में महीने की शुरुआत में स्थित होने से आर्थिक हानि के योग प्रबल हो रहे हैं। इस समय में किसी भी तरह का धन निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य : यदि आपके स्वास्थ्य की बात की जाए तो कुछ चुनौतियां तो बनी ही रहेंगी। आपका चतुर्थ और दशम भाव पीड़ित अवस्था में है तथा छठा और आठवां भाव भी अनेक ग्रहों के प्रभाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर कठिन समय रहेगा। आपको सुबह की सैर करना, थोड़ी जोगिंग करना, तरल पदार्थों का सेवन करना और योग और ध्यान का सहारा लेना जरूरी होगा। अन्यथा यह महीना स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है।

प्रेम  वैवाहिक : प्रेम संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जाए तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपका आपके प्रियतम के बीच रिश्तो में घनिष्ठता बढ़ेगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच खटपट और मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातक सामान्य रूप से जीवन यापन करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है।

उपाय : प्रतिदिन भगवान शंकर के परम प्रिय रूद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 8

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : इस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : यह माह करियर की दृष्टि से आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। आपके ग्रह-नक्षत्र आपको कभी सहायता प्रदान करेंगे, तो कभी रुकावटें भी खड़ी कर सकते हैं।  नौकरीपेशा जातकों की नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। यह समय व्यवसाय के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। व्यापार/कारोबार में बरकत होगी।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्य : सेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंध के लिए सामान्य रहेगा। किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। अपने पार्टनर साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें। साथ ही लव पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। वही शादीशुदा जातकों का सवाल है तो उनके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। ससुराल पक्ष और आपके परिजनों के बीच मिलना होगा। दोनों परिवार के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। इस माह आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

उपाय : मंगलवार को भगवान हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाकर बांटे।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्य : इस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से आपकी कुंडली में सप्तम और तृतीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये महीना आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो ये महीना आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा और ऐसे में आपको आलस्य को त्याग कर अपनी कोशिशों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आपको मुनाफा हो सके। जी हां करियर के मामले में आपको सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

आर्थिक : अगर आर्थिक रूप से देखा जाएँ तो इस महीने आप समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और यह महीना आर्थिक रूप से सामान्य से ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि भाई बहनों से धन संबंधी मामले को लेकर बहस हो सकती है।

स्वास्थ्य : इस महीने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। इस माह छठे भाव पर शनि की पूर्ण दृष्टि होने से कोई पुरानी बीमारी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ज्वाइंट पेन जैसी समस्या आपको तनाव दे सकती है। इसे लेकर आपको सावधान रहना होगा और आपके लिए जरूरी है कि ऐसी स्थिति में तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लें।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम संबंधी मामलों में यह समय सामान्य रहेगा। माह के पूर्वार्ध में पंचम भाव पर मंगल महाराज जी की पूर्ण दृष्टि होने से थोड़ी बहुत कठिनाई आ सकती है। प्रियतम के साथ लड़ाई झगड़े का योग बना सकता है और रिश्ते में उतार चढ़ाव आ सकता है। विवाहित जातकों के जीवन में चल रहा टकराव इस समय कम हो जाएगा और स्थितियां सुधरती नजर आएंगी।

पारिवारिक : वही पारिवारिक जीवन भी इस महीने सामान्य ही रहेगा और आप अपनी माता जी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। माह के उत्तरार्ध में शुक्र ग्रह का चतुर्थ भाव में गोचर होने से परिवार में एकजुटता दिखनी प्रारंभ होगी। भाई बहनों के साथ सहयोग दिखेगा।

उपाय : हर सोमवार शिवलिंग पर जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : महीने की शुरुआत में केतु आप के बारहवें भाव में होने के कारण विदेश यात्राओं की संभावना थोड़ी कम होगी और यदि आपको जाने का मौका मिलेगा भी तो उसमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र : करियर की बात की जाए तो यह महीना आपके पक्ष में नजर आता है। स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। इसलिए अपने काम के प्रति सावधान और ईमानदार बने रहें।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर आपके लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। जमीन या किसी स्थायी संपत्ति में निवेश करने से पहले अनुभवी आदमी की सलाह अवश्य लें। शेयर बाजार में निवेश करते हुए अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

प्रेम  वैवाहिक : जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा।

पारिवारिक : पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे।

उपाय : रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य अवश्य दें, इससे आपको लाभ होगा।

शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

सामान्य : मंगल देव आपके चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए, आपके दशम भाव को दृष्टि करेंगे। जो कार्य क्षेत्र और करियर का भाव होता है। इस महीने में आप अपने काम के प्रति अधिक ऊर्जावान और उत्साही दिखाई देंगे।

कार्यक्षेत्र : ये माह आपके लिए उत्तम और अनुकूल दिखाई दे रहा है। पंचम भाव के स्वामी का पंचम भाव में उपस्थित होना आपको प्रभावी तरीके से योजनाओं को अपनाने में मदद करेगा। जिसके परिणामस्वरूप आपको हर कार्य से लाभ की प्राप्ति होगी।

आर्थिक : इस माह कई महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त होंगे। पंचम भाव के स्वामी मंगल का पंचम भाव में ही गोचर होना, आपको व्यापार, शेयर बाजार, आदि से संबंधित क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देने का कार्य करेगा।

स्वास्थ्य : काम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए, उसकी सही देखभाल करें।

प्रेम  वैवाहिक : आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जो जातक अभी तक अपने प्रेमी के समक्ष अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच महसूस कर रहे थे, उन्हें इस महीने के दौरान आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। जिससे वह अपनी हर भावनाओं को प्रेमी के समक्ष रखने में सक्षम होंगे।

पारिवारिक : इस महीने आप अपने पारिवारिक जीवन से संतुष्ट दिखाई देंगे। इस महीने आप अपने कुछ नए दोस्त भी बनाएँगे और अपने पुराने मित्रों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होता रहेगा। मां भी आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करते हुए, आपको सहयोग करेंगी।

उपाय : आवारा पशुओं के लिए चारा और पानी का प्रबंध करना आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग : काला, गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 13

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : महीने की शुरुआत में केतु आप के बारहवें भाव में होने के कारण विदेश यात्राओं की संभावना थोड़ी कम होगी और यदि आपको जाने का मौका मिलेगा भी तो उसमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र : करियर की बात की जाए तो यह महीना आपके पक्ष में नजर आता है। स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आपकी मेहनत और लगन को उचित पुरस्कार मिलेगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान आपकी सराहना करते हुए, आपको अपना पूरा समर्थन देंगे।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर आपके लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। कर्मफल दाता शनि का आपके दूसरे और पंचम भाव को दृष्टि करना, आपको धन संचय करने में कुछ बाधा उत्पन्न कर सकता है। जिससे आपके इस पूरे ही माह के दौरान खर्चों में लगातार वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप योग, शारीरिक व्यायाम का सहारा लेकर खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने का प्रयास भी कर सकते हैं।

प्रेम  वैवाहिक : जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है। सप्तम भाव पर शुक्र की उपस्थिति, शादीशुदा जीवन के लिए भी विशेष अनुकूल रहेगी। आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर अच्छा मुनाफा और जीवन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। अपने रिश्तेदारों के साथ आपका भूमि विवाद या आर्थिक व धन से जुड़ा कोई विवाद संभव है। हालांकि इन अनावश्यक तर्क-वितर्क और झगड़ों से खुद को दूर रखना ही, आपके लिए बेहतर होगा।

उपाय : भगवान श्री गणेश जी की नियमित उपासना करें।

शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल, जो दोनों गर्म ग्रह हैं, आपके प्रथम भाव में एक साथ उपस्थित हैं। प्रथम भाव जातक के स्वभाव का भाव है, तो आपके स्वभाव में कुछ गर्मी रह सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।

कार्यक्षेत्र : आप करियर को लेकर काफी सक्रिय यानी कर्मशील रहेंगे। आपको अपनी हाजिरवाबी से नौकरी में काफी लाभ होने की संभावना है। इसलिए अपने काम के प्रति सावधान और ईमानदार बने रहें

आर्थिक :  आपको अपने दोस्तों से आर्थिक रूप से सहायता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। इस महीने आप अच्छा धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए भी यह समय आर्थिक दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह माह थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव आएंगे। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। खानपान ठीक रखें और दिनचर्या को अनियमित न होने दें। जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। उनका भी ख्याल रखें।

प्रेम  वैवाहिक : प्रेम जीवन के लिहाज से यह आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। माह के पूर्वार्ध में आप प्रेम रस में डूबे रहेंगे, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं विवाहित जातकों के लिए भी आपसी तालमेल गड़बड़ाने की आशंका है, जिसके परिणामस्वरूप झगड़ा और विवाद हो सकता है।

पारिवारिक : पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें और अपनी तरफ से बात न बढ़ाएं अन्यथा आपकी बात झगडे को जन्म दे सकती है।

उपाय : बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और पीपल वृक्ष को जल चढ़ाएं।

शुभ रंग : लाल, गहरा जामुनी।
शुभ अंक : 1, 5

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : सूर्य गोचरवश आपके लग्न से अष्टम भाव यानी वृश्चिक में गोचर कर रहे होंगे। कार्यक्षेत्र पर इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को उत्तम फल मिलेंगे। क्योंकि इस दौरान आपकी राशि के दशम भाव में मंगल और राहु की युति, आपको हर अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने में मदद करेगी।

कार्यक्षेत्र : नौकरी करने वाले जातकों के लिए, महीने की शुरुआत अच्छी होगी। क्योंकि इस दौरान मंगल का आपकी राशि के दशम भाव पर प्रभाव होने के कारण, आप कार्यस्थल पर हर कार्य को पूरे ध्यान व लगन के साथ करते दिखाई देंगे। वहीं यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो, आपको अपार अनुकूल फल मिलने की संभावना इस माह अधिक है। क्योंकि आप सही योजना और निवेश को अपने व्यापार में लगाते हुए, उसमें विस्तार करने में सफल होंगे।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर यह महीना मध्यम रहेगा। क्योंकि जहाँ एक तरफ आपके खर्चें आपकी आय से अधिक होने से, आपको कई प्रकार की आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ेगा, तो वहीं दूसरी ओर कई ग्रहों का योग आपको अपने खर्चों और आय के बीच सही सामंजस्य बैठाने में आपकी मदद करेगा। इस महीने का का उत्तरार्ध आपके धन पक्ष के लिहाज से ज्यादा अनुकूल रहेगा।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना मिश्रित रहने वाला है। क्योंकि इस माह आपको यूँ तो कोई बड़ी व गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन आपकी राशि के पंचम भाव में मौजूद शनि और बुध की युति, आपको इस महीने भर कुछ छोटी-छोटी समस्या देती रहेगी।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधी मामलों में यह समय सामान्य रहेगा। माह के पूर्वार्ध में पंचम भाव पर मंगल महाराज जी की पूर्ण दृष्टि होने से थोड़ी बहुत कठिनाई आ सकती है। प्रियतम के साथ लड़ाई झगड़े का योग बना सकता है और रिश्ते में उतार चढ़ाव आ सकता है। किसी कॉमन दोस्त की वजह से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। विवाहित जातकों के जीवन में चल रहा टकराव इस समय कम हो जाएगा और स्थितियां सुधरती नजर आएंगी। आप दोनों रिश्ते में आई गांठ को खोलने की कोशिश करेंगे।

पारिवारिकपारिवारिक दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा। माह के पूर्वार्ध में द्वितीय भाव में मंगल के साथ राहु की युति होने से पुराने विवाद बढ़ सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों में तनातनी बढ़ेगी। घर का झगड़ा बढ़ाने में किसी रिश्तेदार की भूमिका हो सकती है। इस समय आपकी वजह से भी परिवार का तनाव बढ़ सकता है।

उपायब्राह्मण को पीली वस्तु बृहस्पतिवार के दिन दान अवश्य करें।

शुभ रंग : गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक :
2, 7

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सामान्यदशम भाव के स्वामी बृहस्पति के प्रथम भाव में रहने के करियर ग्राफ मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा क्योंकि पंचम भाव पर बृहस्पति और मंगल की पूर्ण दृष्टि रहेगी। बृहस्पति का अपनी ही राशि में होना भी जातकों को शुभ फल देगा।

कार्यक्षेत्र करियर के दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा रहने वाला है। महीने की शुरुआत से ही ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। दशम भाव के स्वामी बृहस्पति आपकी राशि के अनुसार प्रथम भाव में उपस्थित रहेंगे और इसकी वजह से आपके करियर में सभी तरह से मजबूती आएगी। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। नौकरी चाकरी में चल रही परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके साथ ही नई नौकरी के मार्ग खुलेंगे।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से यह अच्छा समय रहने वाला है। माह के पूर्वार्द्ध में आमदनी के अच्छे योग बनते हुए दिखाई देंगे। जातकों को गुप्त धन की प्राप्ति होगी। एकादश भाव के स्वामी शनि ग्रह के द्वादश भाव में अपनी स्वराशि का स्थित होने से आपको सतर्क रहना होगा। इस वक्त आप अत्यधिक व्यय कर सकते हैं। सोच समझ के इस माह के पूर्वार्ध में खर्च करें और फिजूल के खर्चों से बचें।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। इस माह छठे भाव पर शनि की पूर्ण दृष्टि होने से कोई पुरानी बीमारी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। ज्वाइंट पेन जैसी समस्या आपको तनाव दे सकती है। इसे लेकर आपको सावधान रहना होगा और आपके लिए जरूरी है कि ऐसी स्थिति में तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लें।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधी मामलों में यह समय अच्छा रहेगा। पंचम भाव के स्वामी बुध ग्रह अपनी ही स्वराशि में पंचम भाव में सूर्य ग्रह के साथ युक्त रहेंगे। इसकी वजह से लवमेट के बीच प्रेम बढ़ेगा। पहले से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। विवाहित जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। सप्तम भाव के स्वामी सूर्य के पंचम भाव में विराजमान होने से दांपत्य जीवन में अच्छे संबंध बनेंगे। जीवन साथी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे। पुरानी गलतफहमी दूर होने से एक दूसरे के प्रति मन साफ हो जाएगा।

पारिवारिकपरिवारिक जीवन की दृष्टि से यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद को बढ़ने न दें, यही आपके और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बेहतर है। आपको सलाह है कि घर के युवा सदस्यों की परेशानियों को सुनें और उनका समाधान निकालने की कोशिश करें।

उपायशनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

शुभ रंग : गुलाबी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 11

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोग जानते है घरों के दरवाजे पर लगने वाले इन मांगलिक चिन्हों के महत्व को, जाने क्या है इनका मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button