राशिफल

राशिफल 4 मई 2021 : आज इन जातकों को झेलना पड़ सकता है बड़ा नुकसान, लेकिन इनके लिए शुभ रहेगा मंगलवार, भगवान बजरंग बलि हनुमान करेंगे हर सपना साकार

Rashifal 4 May 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। आलस्य से दूर रहें। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। कहीं से पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। इस समय ज्यादातर गतिविधियां फोन द्वारा ही क्रियान्वित होंगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप सोच समझकर निवेश कीजिए। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी काम में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। किसी अनुचित काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। कोई नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें। बच्चों का ध्यान रखें। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। योगाभ्यास और व्यायाम को अपने जीवन शैली का अंग बनाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सभी लोग आपकी बात सुनेंगे भी और उन पर अमल करेंगे। कामयाबी के साथ लोगों का साथ भी मिलेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता रह सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में तनिक भी असावधानी न रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

काम से संबंधित बातों की प्रगति देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस समय का इस्तेमाल अपने व्यक्तित्व को बेहतरीन बनाने के लिए करना होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे आपसी संबंध बेहतर होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

समय सामान्य व्यतीत होगा। लेकिन विषम परिस्थितियों में भी आप अपना मनोबल बनाकर रखेंगे। आज आपको किसी भी प्रकार की बहस बाजी से दूर रहना होगा। धन संबंधित मामलों में आपको काफी हद तक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यह समय भावनाओं की बजाय विवेक और चतुराई से काम लेने का है। अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। व्यर्थ की बहस अथवा गपशप करने में अपनी उर्जा व्यर्थ ना करें। आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण स्थिति भी संभालनी पड़ सकती है। गले का खास ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी नजदीकी से धोखा मिल सकता है। निजी मामलों पर भी नियंत्रण रखना होगा। यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ समय बाद सब सही होगा। किसी काम को लेकर आप मुसीबत में पड सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी।थकावट की अधिकता रह सकती है। इस समय अपनी मनःस्थिति मजबूत बनाकर रखें। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह समय आत्ममंथन तथा आत्म विश्लेषण करने का है। अफवाहों पर ध्यान ना दें। आज आपको काफी सोच-समझकर कोई भी कदम उठाने की जरूरत है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। घर का वातावरण मधुर तथा अनुशासित रहेगा। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। कोई भी तीखी चीज न खाए पेट सम्बंधित रोग हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी समय अकारण ही छोटी-मोटी बातों की वजह से घर का माहौल बिगड़ सकता है। पारिवारिक दिन लगभग सामान्य रहेगा। कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है उनके लिए समय अनुकूल है। लोगों के द्वारा कही गई बातों को नजरअंदाज करके काम पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपने प्लान या राज की बात किसी से शेयर न करें। हमेशा कुछ नया करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। पैसों से संबंधित रखी हुई लालच आपका बड़ा नुकसान कराएगी। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। अपचन और उल्टी जैसी समस्या तकलीफ दे सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

दूसरों की बातों में न आयें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय किसी पड़ोसी के साथ भी कहा-सुनी होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके घर में अचानक बच्चा झाड़ू लगाने लग जाए तो होने वाला ये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button