खबरेंदिलचस्पब्रेकिंग न्यूजवायरल

भारत यात्रा के बाद डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ने बताई अपनी अधूरी ख्वाहिश

अगर हम डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा की बात करे तो इस यात्रा के दौरान ट्रम्प और उनके परिवार ने भारत के कई रंग देखे। इन्हीं रंगों में से एक आगरा का ताजमहल भी है। जहाँ ट्रम्प अपने परिवार के साथ गए थे। बता दे कि जहाँ एक तरफ ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ताज महल को निहारने पहुंची थी। वही दूसरी तरफ उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड भी ताज महल के अंदर गए थे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इवांका ट्रम्प ने अपने पति के साथ ताज महल में कई तस्वीरें क्लिक की, लेकिन फिर भी इस भारत यात्रा के बाद उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। इस बारे में इवांका का कहना है कि वह ताज महल देखने के लिए दोबारा भारत जरूर आएंगी।

इवांका ट्रम्प की यह इच्छा रह गई अधूरी :

गौरतलब है कि इवांका ने ताज के रॉयल गेट पर पहुँचते ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। जी हां वह उस पल के हर दृश्य को यादगार बनाना चाहती थी। इसके बाद जब इवांका ने अंदर आने के बाद ताज महल की विशाल इमारत को देखा, तब वह काफी हैरान रह गई। बता दे कि यहाँ इवांका ने न केवल अपने पति के साथ सेल्फी ली, बल्कि उसे सोशल मीडिया यानि अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है। बहरहाल तस्वीर शेयर करते हुए इवांका ने लिखा है कि ताज महल तस्वीरों में जितना खूबसूरत लगता है, हकीकत में उससे कही ज्यादा हसीन है। इसके इलावा इवांका ने कहा कि ताज महल देखने की उनकी जो अधूरी ख्वाहिश थी वह भी पूरी हो गई। हालांकि प्रोटोकॉल के कारण इवांका ताज के मुख्य गुबंद में नहीं जा सकी और उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

ताज महल देखने दोबारा भारत आएंगी ट्रम्प की बेटी इवांका :

भारत यात्रा के बाद

दरअसल वह सेंट्रल टैंक पर डायना बेंच से आगे नहीं गई। जी हां डायना बेंच पर वह सोशल मीडिया के लिए लाइव वीडियो ही बनाती रही। तो ऐसे में मुख्य गुबंद के बारे में इवांका ने गाइड कमल कांत गुप्ता जी से पूरी जानकारी ली। गौरतलब है कि भारत में इतना खूबसूरत तरीके से स्वागत करने के लिए इवांका ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा भी किया है और उन्होंने यह भी कहा है कि वह दोबारा ताज देखने जरूर आएंगी। यहाँ सबसे अच्छी बात ये है कि मुमताज की कहानी और खास करके भारत यात्रा के बाद भारत के इतिहास को लेकर इवांका ट्रम्प ने काफी ज्यादा रूचि दिखाई। शायद इसी वजह से उन्होंने दोबारा भारत आ कर ताज महल देखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : 135 करोड़ के भारत में सिर्फ दो लोगों से मिलकर इनकी जिंदगी को बदल गए ट्रम्प और इवांका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button