राशिफल

राशिफल 24 सितम्बर 2025 : आज भगवान गणेश की रहेगी असीम कृपा, सार्थक होंगे सभी काम, नए काम भी रहेंगे शुभ, प्रेम संबंध दे सकते हैं धोखा, विरोधी करेंगे थोड़ा परेशान

Rashifal 24 September 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 September 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपको दफ्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन जोश में होश न खो बैठें इस बात का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार संतुलित रखिएगा नहीं तो भाई-बहनों से बीच मनमुटाव भी हो सकता है। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। धार्मिक स्थल या एकांत में आत्म अवलोकन करने से आपमें उर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अपने दैनिक कार्यों की पूर्ति के बाद दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाकर खुशियों का पल बिताने का मन करेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है इसीलिए किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। काम से संबंधित बातों में आपको योग्य व्यक्ति के मदद की जरूरत पड़ सकती है और वक्त पर वह जरूरत आपकी पूरी भी होगी। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग से आपके भाग्य को और अधिक बल मिल रहा है। साथ ही आपकी विचार शैली भी और अधिक बेहतर हो रही है। पूर्ण सफलता पाने के लिए किसी भी कार्य को करने से पहले आप पूरी तरह सोच-विचार कर लें। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज साथी पर विश्वास करना होगा तभी उनका रिश्ता मजबूत हो पाएगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। किसी बात को लेकर साझेदारों से मतभेद की आशंका। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कूटनीतिक तरीके से डील करें। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन रुकावटों का सामना भी होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते आयेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं, लेकिन दूर दृष्टि से देखा जाए तो यही फायदेमंद है। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। माइग्रेन की तकलीफ बढ़ती हुई नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyजो बातें और व्यक्ति आपके दिल के करीब हैं, उन्हें सुरक्षित रखने की भावना बढ़ती हुई नजर आ रही है। लोग किस प्रकार के विचार आपके लिए रखते हैं, इस बात को जान पाना संभव होगा। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलने की संभावना है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आप जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। कॉल सेंटर में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कुछ मामलों में मन मार कर समझौता करना पड़ सकता है। किसी कानूनी कार्रवाई को लेकर आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अचानक धन लाभ के योग हैं। खर्चा भी ज्यादा रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से मनमुटाव दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। बातचीत से यह संभव है इसलिए आज खुलकर अपने प्रिय के सामने अपना पक्ष रखें। संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे, तो आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप किसी भी परिस्थिति को शुरुआत में गंभीरता से नहीं लेते और बाद में उसी के बारे में अधिक चिंता करके खुद को तकलीफ दे रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपका अटका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। मसालों के कारोबारी अनुकूलता में रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपको संतान की चिंता रहेगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। मन की बात कहने और दूसरों से बातें करने में भी आपको पूरी रुचि रहेगी। बीती बातें मन में चलती रहेंगी। यात्रा की योजना बन सकती है। दूसरों की मदद भी करनी होगी। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में कबूतर-चिड़िया का घोंसला शुभ होता है या अशुभ, जानिए पक्षियों के घर में आने के सही मायने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button