राशिफल

राशिफल 8 दिसंबर 2023 : आज इन जातकों को परिश्रम के बावजूद मिलेगी कम सफलता, लेकिन ये रहेंगे मालामाल, माँ संतोषी रहेगी खुश, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 8 December 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा। आपकी उपर को जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज आप किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। आज काफी सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। शिक्षा के मामले में दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है। अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोग आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आपको अपने किसी शारीरिक कष्ट के कारण समस्या रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जो विदेश में रहता हो, उसके मिलने से आपका मन और दिन अच्छा होगा। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। कुछ मामलों में आप थोड़ा भावुक हो सकते है। आपको अपने निजी शहर के लोगों से सहयोग मिलेगा। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कामकाजी जीवन में प्रगति के कई मौके मिल सकते हैं। घर के लिए स्वास्थ्य संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग की जा सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। जीवनसाथी से किसी बात पर आपका झगड़ा होने से घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। कुछ ऐसा कहने से बचें जिससे आपके रिश्ते में दरार आ जाए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करना होगा‌। पिछले कुछ समय से चल रही कोई चिंता भी दूर हो सकती है। आलस्य के कारण किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। कार्य की अधिकता के कारण आपको मानसिक परेशानी रह सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। करियर को लेकर आज दिन उत्तम रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आप मे झुंझलाहट भी पैदा करेगा। सब्जियों के थोक व्यापारियों को अधिक जोखिम नहीं उठाना चाहिए, नुकसान के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पारिवारिक सुख बना रहेगा। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी मुद्दे पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह से आपकी मान हानि होने की संभावना है। व्यवसाय ठीक चलेगा जल्दबाजी न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। कार्य-विस्तार के लिए योजना बना सकते हैं। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन सफलतादायक रहेगा। नौकरी, व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी नई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय अधिक सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी। अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी हताश कर सकती हैं इसलिए बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी मतभेद से बचने के लिए औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे धन खर्च होगा। किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके मस्तिष्क में नई-नई योजनाएं बनेंगी जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए बेहतर साबित होंगी। आर्थिक स्थिति भी उत्तम रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे। आज आपको किसी रुके हुए काम के पूरा होने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, उन्हें किसी परीक्षा में सफलता मिलने से उनका व उनके परिवार का नाम रोशन होगा। आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। मन में खुशी बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप परिवार की शक्ति का स्तंभ बनकर खड़े रहेंगे। अपने इगो और अपने मतभेदों को दूर रखकर अपने काम को प्राथमिकता दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जब किन्नर मांगे पैसे तो कह दे बस ये शब्द, इससे बदल जाएगी आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button