राशिफल

राशिफल 22 जनवरी 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी मां पार्वती और भगवान शिव की असीम कृपा, कारोबार में होगी बढ़ोतरी, मित्रवर्ग देगा साथ, लेकिन ये रहेंगे थोड़ा परेशान

Rashifal 22 January 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 January 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

धार्मिक कार्यों पर व्यय हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आप विचारों में उलझते हुए काम में कुछ ज्यादा ही फंस सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की सलाह से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता भी मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। आज घटने वाली घटनाओं का असर आपकी सेहत के साथ ही मानसिक स्थिति पर भी हो सकता है। काम का बोझ बना रहेगा, जिसके कारण भी आपको थोड़ी चिंता महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वकीलों के लिए करियर के दृष्टिकोण से उन्नतिकारक समय है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है। आज आपकी इच्छा ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताने की होगी। महिला पुलिस अधिकारियों के लिए समय उन्नतिकारक है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों के लिए सोचे हुए काम संपन्न करने का ये सही समय है। वैसे तो आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखे। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। इसके इलावा जो विद्यार्थी है, वो सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने फिरने में अपना समय व्यर्थ न करे। टायर कारोबारियों के लिए लाभकारी समय है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। घर में चल रहे तनाव और परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो आपके लिए शुभ रहेगा। ‌आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। बिना सोचे-समझे बोलेंगे तो आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी मैं समय व्यतीत होगा। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल में व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ घूमने का प्लान टालना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। मंदिर में फल दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सुबह से ही लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और व्याापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम से आगे चलकर लाभ होगा। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है। किसी न किसी मामले में आपका मन उलझा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें, अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ होगा, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको संपत्ति के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखनी चाहिए, जो तनाव में आ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। संभावना है कि परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है जिसका आपको लम्बे समय समय से इंतजार था। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। काम से संबंधित हर एक बात पर ठीक से ध्यान रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिन लोगों की सहायता आपको प्राप्त हो रही है, उनसे संबंधों को ठीक रखें, ये आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। आपको हर एक कदम सोच-समझकर और धीरे-धीरे उठाने की आवश्यकता है। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। परंतु आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आज किसी पुराने रिश्ते से जुड़ाव महसूस होगा। घर में भी सबके साथ माहौल अच्छा रहेगा। सुबह के वक्त सेहत में दिक्कत हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ द्वारा उन्हें हल करने में सक्षम भी रहेंगे। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इंसान को बर्बाद कर देती है शनि की साढ़े साती, बचने के लिए आज ही करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button