राशिफल

मासिक राशिफल दिसंबर 2022 : इन जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा यह महीना, आर्थिक समस्याओं में भी होगा सुधार, हकीकत में बदल सकता है कोई पुराना सपना, लेकिन ये रहें जरा सजग

Masik Rashifal December 2022 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal December 2022

मासिक राशिफल दिसंबर 2022

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : इस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस माह आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है। आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए और अपने साथी कर्मचारियों के साथ अनुकूल व्यवहार करने पर जोर देना चाहिए, तभी आप अच्छी स्थिति में खुद को संभाल पाएंगे।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। यदि आपने जल्दबाजी में कहीं धन का निवेश किया है, तो वह डूबने की स्थिति भी आ सकती है अर्थात आपको धन हानि के योग बन सकते हैं, इसलिए बेहतर यही होगा कि इस महीने किसी भी बड़े निवेश को करने से बचें।

स्वास्थ्य : इस महीने आपको सीने में दर्द की शिकायत रह सकती है। इसके अलावा चेहरे में दाग-मुहांसे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस ओर थोड़ा ध्यान दें, पौष्टिक आहार का सेवन करें। आपको डॉक्टर के बताए अनुसार खाने पीने पर ध्यान देना चाहिए

प्रेम व वैवाहिक : आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के लिए वर/वधु की तलाश कर रहे हैं तो आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

पारिवारिक : इस महीने आप अपने पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट दिखाई देंगे। पारिवारिक शांति में कमी आ सकती है इसलिए आपको थोड़ा सा ध्यान रखना चाहिए।

उपाय : सूर्योदय के समय रोजाना 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक :  5, 9

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : इस माह चार ग्रहों शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य का गोचर होना है। इन गोचरों के चलते आपके सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। शुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा।

कार्यक्षेत्र : इस माह ग्रह नक्षत्र ऐसा योग बना रहे हैं कि नौकरी में आपका ट्रांसफर कहीं हो सकता है। आपको नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्य : सेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंध के लिए सामान्य रहेगा। किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। अपने पार्टनर साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें। साथ ही लव पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। वही शादीशुदा जातकों का सवाल है तो उनके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। ससुराल पक्ष और आपके परिजनों के बीच मिलना होगा। दोनों परिवार के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। इस माह आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

उपाय : किसी गरीब को भोजन कराएं और गर्म वस्त्र दान दें।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य :  इस महीने चार ग्रह (शुक्र का वृश्चिक में, सूर्य का धनु में, बुध का धनु में और मंगल का मेष में) अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में नवम, चतुर्थ एवं पंचम भाव सक्रिय रहेंगे। इस दौरान करियर में आपको तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए क्योंकि इस जॉब में आप कामयाबी के शिखर तक पहुँच सकते हैं। यदि आप व्यापार से जुड़े हुए हैं और किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर-शिप के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर पता लगता है कि आपकी आमदनी इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी। इस माह में धन का आगमन बना रहेगा परंतु खर्च भी उसी प्रकार होगा।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। आवश्यक होने पर परहेज करना चाहिए और डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाइयों का सही समय पर और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की बड़ी समस्या का सामना ना करना पड़े और आप तंदुरुस्त जीवन बिता सकें।

प्रेम व वैवाहिक : शादीशुदा जातक इस महीने विंटर वैकेशन का प्लान कर सकते हैं। प्रेम जीवन में किसी कारण से इसमें अलगाव की स्थिति बन सकती है। यदि लाइफ पार्टनर को आपसे कोई शिकायत हो तो उस शिकायत को दूर करें। आपके बीच अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपके प्यार में गहराई को बढ़ाने का काम करेगी।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। आपके विरोधी भी काफी मजबूत रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने का या आपके मान सम्मान को गिराने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। इस महीने आप पारिवारिक सलाह पर वाहन खरीद सकते हैं।

उपाय : प्रत्येक मंगलवार को बंदरो को केले खिलाएं।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 9

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Vishnu

सामान्य : इस माह ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस वर्ष आपकी कुंडली में प्रथम, अष्टम और नवम भाग सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : इस माह अपने करियर क्षेत्र में आपको अचानक से आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। हालाँकि इस दौरान सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। इस माह में आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

आर्थिक : आर्थिक पक्ष के क्षेत्र में इस महीने आपको बहुत सोच विचार करके चलना होगा। इस महीने अपनी जमा पूंजी को खर्च करने से बचें। इस दौरान वित्तीय मामलों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे लेकिन सामान्य जुकाम, बुखार जैसी समस्या को नाकारा नहीं जा सकता।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने प्रेम जीवन इस राशि के जातकों का प्रतिकूल रह सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों के जीवन में रोमांस और खुशहाली की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि इस दौरान वे बीमार पड़ सकते हैं।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में अपने विवेक का इस्तेमाल करके आप स्थिति को सुधार सकते हैं। बस आप स्वयं को सचेत रखें और हर परिस्थिति का डटकर सामना करें। अगर लंबे समय से आप किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो इस माह में पूरी हो सकती है।

उपाय : शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : इस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से आपकी कुंडली में सप्तम और तृतीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये महीना आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो ये महीना आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा और ऐसे में आपको आलस्य को त्याग कर अपनी कोशिशों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आपको मुनाफा हो सके। जी हां करियर के मामले में आपको सोच समझ कर आगे बढ़ने की जरूरत है।

आर्थिक : अगर आर्थिक रूप से देखा जाएँ तो इस महीने आप समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और यह महीना आर्थिक रूप से सामान्य से ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि भाई बहनों से धन संबंधी मामले को लेकर बहस हो सकती है।

स्वास्थ्य : इस महीने स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा, लेकिन पेट से जुडी हल्की सी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अपने खान पान पर ध्यान दे और नियमित रूप से व्यायाम करे। आपको इस दौरान अपना स्वास्थ्य का पूरा ध्यान देना होगा और छोटी से छोटी शारीरिक समस्या को तवज्जो देनी होगी, तभी आप तंदुरुस्त जीवन जी पाएंगे।

प्रेम व वैवाहिक : बता दे कि प्रेम संबंधों के मामले में यह महीना अच्छा रहेगा, लेकिन शादीशुदा लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। आप जितना एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे, उससे आपका रिश्ता और भी अधिक परिपक्व होता चला जाएगा।

पारिवारिक : वही पारिवारिक जीवन भी इस महीने सामान्य ही रहेगा और आप अपनी माता जी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। पारिवारिक माहौल में सकारात्मकता बनी रहेगी और यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के संयोजन से आप पारिवारिक माहौल को बदलने में कामयाब हो जाएंगे।

उपाय : हर सोमवार शिवलिंग पर जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्य : बता दे कि इस महीने सूर्य, मंगल और बुध के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। जी हां तृतीय भाव पराक्रम और साहस को दर्शाता है।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम करियर की बात करे तो आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपके विरोधी भी आपको नुक्सान पहुँचाने की कोशिश करेंगे। जी हां वे आपके मान सम्मान को गिराने की पूरी कोशिश करेंगे।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से ये महीना सामान्य रहेगा, क्यूकि आपके खर्चों में गिरावट रहेगी और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि किसी जरूरी काम को लेकर धन की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन फिर भी आर्थिक पक्ष से आप संतुष्ट दिखाई देंगे।

स्वास्थ्य : बता दे कि स्वास्थ्य के मामले में ये महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपको पेट से जुडी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए अपने डेली रूटीन में सकारात्मक बदलाव जरूर करते रहे।

प्रेम व वैवाहिक : अगर हम रिलेशनशिप स्टेटस की बात करे तो आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण रिश्ते में अस्थिरता आ सकती है और जो विवाहित लोग है वो पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर अपने जीवनसाथी से झगड़ सकते है।

पारिवारिक : अगर पारिवारिक जीवन की बात करे तो पारिवारिक जीवन में तनाव और कलेश की स्थिति हो सकती है। जी हां इस महीने परिवार में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है। इससे परिवार का माहौल बिगड़ सकता है इसलिए आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

उपाय : बता दे कि रविवार को किसी काले कुत्ते को रोटी डालना काफी लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : हल्का पीला, केसरिया।
शुभ अंक : 3, 7

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : इस महीने चार ग्रहों शुक्र, मंगल बुध और सूर्य का गोचर होना है जिसके चलते आपके सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। जी हां शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव और बुध तथा सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा।

कार्यक्षेत्र : अगर कार्यक्षेत्र में नक्षत्रों की माने तो इस महीने आपका ट्रांसफर कही भी हो सकता है। हालांकि जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम मिल सकते है।

आर्थिक : बता दे कि इस महीने आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, क्यूकि महीने के मध्य में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। हालांकि फिर भी इस महीने आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहें और समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराते रहें।

प्रेम  वैवाहिक : जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। प्रेमी जोड़ो के लिए यह समय शायद उपयुक्त ना साबित हो पाए।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है।

उपाय : पक्षियों के लिए अन्न और जल का रखरखाव करें।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

सामान्य : शम भाव में देव गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में विराजमान हैं। यह आपकी पूरी मदद करेंगे कि आप अपने काम को सही समय पर और सही तरीके से पूरा करें जिससे आपकी साख बरकरार रहे।

कार्यक्षेत्र : यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो आपके लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं। यदि कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र भी करता है तो आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह आपसे जीत नहीं पाएगा लेकिन सावधान और सतर्क रहना बेहद जरूरी होगा।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा। यदि आपके पास अच्छी मात्रा में धन आ रहा है तो आपको उसे किसी सही स्थान पर निवेशित कर देना चाहिए क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो वह व्यर्थ में ही खर्च हो जाएगा और आप हाथ मलते रह जाएंगे और आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी।

स्वास्थ्य : आपको अपने साथ-साथ इस महीने अपने घर के लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरुरत होगी। अपने खाने-पीने की आदतों को सुधार करना होगा। स्वयं को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए अच्छी दिनचर्या का पालन करने का प्रयास करें।

प्रेम  वैवाहिक : बता दे कि प्रेम संबंधों के मामले में यह महीना अच्छा रहेगा, लेकिन शादीशुदा लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। हालांकि उत्तरार्ध में रिश्ते में समस्याएं आ सकती हैं। किसी विवाद की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। आप जीवन साथी के साथ खरीदारी करने भी जा सकते हैं जिसकी बदौलत रिश्ते में धीरे-धीरे सामान्य समय दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

पारिवारिक : अगर पारिवारिक जीवन की बात करे तो पारिवारिक जीवन में तनाव और कलेश की स्थिति हो सकती है। जी हां इस महीने परिवार में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है। आपको भाई बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। वे आपके कामों में आपकी मदद करेंगे। हालांकि किसी बात पर आपके बीच कुछ कहासुनी भी हो सकती है लेकिन फिर सब कुछ ठीक हो जाएगा।

उपाय : आपको बुधवार के दिन गौ माता को हरा चारा खिलाना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा, पीला।
शुभ अंक : 5, 8

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : ये जातक मंगल ग्रह से प्रभावित रहते हैं और मंगल ग्रह ऊर्जा का संचालक ग्रह है जिसकी वजह से आपके अंदर जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं होती।

कार्यक्षेत्र : आप अपनी जॉब को लेकर बहुत प्रोग्रेसिव रहेंगे और पूरा दिमाग लगाकर अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। मुश्किल से मुश्किल काम को हल करने में आपको मजा आएगा और आप उसे एक चुनौती की तरह स्वीकार करेंगे। इसकी वजह से आपको अपने कार्य क्षेत्र में प्रशंसा के साथ-साथ स्वसंतोष भी प्राप्त होगा।

आर्थिक : यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : सेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं इसलिए समय रहते चिकित्सीय उपचार अवश्य करें।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंध के लिए सामान्य रहेगा। किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। अपने पार्टनर साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें। साथ ही लव पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। वही शादीशुदा जातकों का सवाल है तो उनके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। ससुराल पक्ष और आपके परिजनों के बीच मिलना होगा। दोनों परिवार के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। इस माह आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

उपाय : मंगलवार को भगवान हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाकर बांटे।

शुभ रंग : नीला, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 11

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : सूर्य गोचरवश आपके लग्न से अष्टम भाव यानी वृश्चिक में गोचर कर रहे होंगे। कार्यक्षेत्र पर इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को उत्तम फल मिलेंगे। क्योंकि इस दौरान आपकी राशि के दशम भाव में मंगल और राहु की युति, आपको हर अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने में मदद करेगी।

कार्यक्षेत्र : नौकरी करने वाले जातकों के लिए, महीने की शुरुआत अच्छी होगी। क्योंकि इस दौरान मंगल का आपकी राशि के दशम भाव पर प्रभाव होने के कारण, आप कार्यस्थल पर हर कार्य को पूरे ध्यान व लगन के साथ करते दिखाई देंगे। वहीं यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो, आपको अपार अनुकूल फल मिलने की संभावना इस माह अधिक है। क्योंकि आप सही योजना और निवेश को अपने व्यापार में लगाते हुए, उसमें विस्तार करने में सफल होंगे।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर यह महीना मध्यम रहेगा। क्योंकि जहाँ एक तरफ आपके खर्चें आपकी आय से अधिक होने से, आपको कई प्रकार की आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ेगा, तो वहीं दूसरी ओर कई ग्रहों का योग आपको अपने खर्चों और आय के बीच सही सामंजस्य बैठाने में आपकी मदद करेगा। इस महीने का का उत्तरार्ध आपके धन पक्ष के लिहाज से ज्यादा अनुकूल रहेगा।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना मिश्रित रहने वाला है। क्योंकि इस माह आपको यूँ तो कोई बड़ी व गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन आपकी राशि के पंचम भाव में मौजूद शनि और बुध की युति, आपको इस महीने भर कुछ छोटी-छोटी समस्या देती रहेगी।

प्रेम  वैवाहिक : जिन लोगों के प्रेम संबंध हैं, उनके लिए यह महीना बहुत उत्साहजनक नहीं साबित होने वाला है। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो, ये माह आपके लिए अधिक बेहतर रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपके दांपत्य जीवन में सामान्य से अधिक सुख-समृद्धि आएगी। आप इस समय का आनंद लेते हुए अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

पारिवारिक : ये महीना पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम देने का कार्य करेगा। क्योंकि इस दौरान बुध देव और शनि देव का आपकी राशि के चतुर्थ भाव में युति करना तथा, मंगल और केतु का द्वितीय भाव में होना, आपके घर-परिवार में उतार-चढ़ाव और घरेलू वातावरण में उथल-पुथल लाने का कारण बनेगा। ऐसे में सदस्यों का ध्यान रखें और वातावरण को शांत रखने के लिए जितना संभव को घर पर रहते हुए किसी से भी तर्क-वितर्क की स्थिति में न पड़े।

उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर लाल बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं तथा ॐ हं हनुमंते नमः मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग : गुलाबी, भूरा।
शुभ अंक : 2, 11

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : सप्तम भाव में वृहस्पति विराजमान हैं और उस पर मंगल और शुक्र की दृष्टि भी है। हालाँकि इस भाव में कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा लेकिन काम धंधे सम्बंधित प्रगति का अनूठा योग इस भाव में बन सकता है।

कार्यक्षेत्र : दशम भाव में राहु की उपस्थिति से काम-धंधे के प्रति आपकी रुचि और सक्रियता बनी रहेगी। आप नए-नए विचारों के साथ और परिश्रम के बल पर अपने कामकाज को सफलता के शिखर पर ले जाने के लिए जोश से भरे होंगे। शॉर्टकट के पीछे भागने से बचें।

आर्थिक : दिखावटी चीजों पर बहुत अपव्यय करने की इच्छा से ग्रस्त दिखेंगे। फिजूलखर्चीं पर अंकुश लगाना आवश्यक है। हालांकि माह के उत्तरार्ध में शुक्र आपके द्वितीय भाव यानी धन भाव पहुंच जाएंगे, तो आय के साथ बचत की भी प्रवृत्ति दिखेगी। अगर आप इन अवसरों का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

स्वास्थ्य : बता दे कि स्वास्थ्य के मामले में ये महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। अनियमित दिनचर्या होने से स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। छोटी-मोटी मौसमी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम  वैवाहिक : प्यार में पड़े लोग इस दौरान एक दूसरे का साथ, आराम के पल, और बेहतर समझ के खूबसूरत पल को साझा करेंगे। शादीशुदा जातकों को कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे आपसी समझ से हर मुश्किल का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो, इस माह आपके दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। क्योंकि कई ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट देने के योग बनाएगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन बेहद शांतिपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों के बीच एकजुटता साफ देखी जाएगी। साथ ही एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सौहार्द की भावना में भी वृद्धि होने से, आप परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहेंगे।

उपाय : गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

शुभ रंग : पीला, काला।
शुभ अंक : 5, 16

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सामान्य : आपकी कुंडली के दशम भाव में राहु और उसके ऊपर सूर्य का प्रभाव बना हुआ है जो कार्य क्षेत्र में समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसी भी संभावना बनती है कि आपका अपने कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा हो जाये, इसलिए सावधानी से काम लें।

कार्यक्षेत्र : करियर के दृष्टिकोण से यह महीना यूँ तो अनुकूल रहेगा लेकिन आपको इस माह सबसे अधिक अपने ऊपर अहंकार या अभिमान करने से बचना होगा। अब बात करें इस राशि के व्यापारी जातकों की तो, उनके लिए यह समय थोड़ा कमजोर रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान सप्तम भाव में मंगल और केतु की युति के कारण आप में क्रोध की वृद्धि देखी जाएगी, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने सहकर्मियों के साथ किसी बहस में पड़ सकते हैं।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खासतौर से आपके लिए इस महीने की शुरूआत ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान सूर्य शुक्र देव की अष्टम भाव में युति होने के कारण आपको अचानक से घर में किसी काम को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : सेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए अच्छा खानपान लें और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों के सेवन करते हुए, योग व व्यायाम को अपनाएं।

प्रेम  वैवाहिक : प्रेम संबंधों के लिए यह महीना सामान्य से उत्तम परिणाम लेकर आएगा। क्योंकि इस दौरान प्रेम में पड़े जातक अपने प्रियतम के साथ, किसी सुंदर यात्रा पर घूमने जाने का प्लान करेंगे। इससे उनकी लव लाइफ में सकारात्मकता व मजबूती आएगी। शादीशुदा जातकों की बात की जाये तो आपका जीवनसाथी आपसे किसी चीज को नकारने के बाद आपसे नाराज हो सकता है।

पारिवारिक : ये महीना पारिवारिक जीवन में आपको मिलेजुले फल देने वाला है। काम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

उपाय : किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को भोजन कराएं।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 9

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है आखिर यज्ञ और हवन में क्या अंतर होता है, यह भी जानिए हिन्दू धर्म में इनका क्या महत्त्व है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button