राशिफल

राशिफल 8 मार्च 2021 : आज भगवान शिव करेंगे इन जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, आमदनी में होगा सुधार, लेकिन इनके करियर में आएगी रूकावट

Rashifal 8 March 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी अच्छे निवेश में पैसा लगने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें। गले में खराश या कफ की समस्या रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी अनजान के साथ आज संभलकर रहे। कोई अशुभ समाचार मिलने के आसार हैं। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट सम्बंधित काम रुक सकते है। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मन में नकारात्मक विचार आ सकते है‌‌। पित्त रोग से परेशान हो सकते हैं‌‌। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। बहस और चर्चा से दूर रहें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Lord Shivकाम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। मन शांत रहेगा। व्यापार में नए आइडिया आने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी विशेष मुद्दे पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कोई बनता काम बिगड़ सकता है। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील भी संभव है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको मिले हुए अवसर का पूरा फायदा ना उठाना और बेकार की बातों में वक्त जाया करने की वजह से आपको पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी दुखद समाचार के मिलने से उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परंतु जल्दी ही आप सहज हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस समय ग्रह गोचर कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है, सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी भी योजनाएं बनेंगी। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन का सेवन ना करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपकी छवि को सशक्त और स्पष्ट बनाने वाला हो सकता है। पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आप किसी भी किसी भी समस्या से बच निकलने में काफी चतुर है। व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ फलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज व्यापार के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी। अचानक यात्रा का अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। किसी अपने के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। बच्चों को समय दे। गौशाला में हरा चारा डलवाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button