
राशिफल 5 दिसंबर 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, पारिवारिक खुशियों में होगा इजाफा, संतान बढ़ाएगी नाम, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान
Rashifal 5 December 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज यदि आप अपनी योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करके काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यदि कोई अपना रूठ गया है तो आज उसे मना लें। ऑफिस में मानसिक रूप से पॉजिटिव रहना होगा क्योंकि स्थितियाँ कुछ मन मुताबिक नहीं दिखाई दे रही है। अधिकतर कार्य आपके बेहतर बने रह सकते हैं। महत्वाकांक्षाओं को सुधारने का प्रयत्न कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। आय बढ़ेगीलेन-देन में सावधानी बरतें। आपमें से कुछ अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। भारी वाहनों के टायरों के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी फिलहाल किसी भी बदलाव की कोशिश न करें। किसी शादी या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में शामिल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, आज के दिन आप परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने के लिए उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। आर्थिक परिस्थिति में कुछ बड़ा सुधार होता आपको देखने को मिल सकता है। बहनों से मनमुटाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक्त देंगे। काम की शुरुआत करते समय मन में दुविधा उत्पन्न होगी, लेकिन जैसे आप काम करते जाएंगे, वैसे ही बातें भी आपको स्पष्ट होती जाएंगी। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज के दिन आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी। बेवजह के खर्चे बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इस राशि के कुछ जातक विदेशी स्रोतों से आज के दिन लाभ कमा सकते हैं, विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आप अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है, गुरु के सानिध्य में रहें। धन प्राप्ति सीधे मार्ग से न होकर अन्य मार्गों से होगी और रूक-रूक कर धन प्राप्त होगा। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। ऐसे में थोड़ा ध्यान रखें और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण बनाएं। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। जरूरत से ज्यादा मधुर वाणी और शुभ चिंतकों से सावधान रहें। आज के दिन अधिक धन खर्च कर सकते हैं। कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज घर-परिवार में खुशियां आएंगी और शांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ आपके संबंधों में निखार आएगा, अपने दिल की बातें पिता के साथ शेयर कर सकते हैं। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें, उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान और योगासन पर ध्यान दें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। समय का पूरा आनंद उठाएं। पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। अचानक से खर्चा बढ़ जाना आपकी आर्थिक स्तिथि डगमगा सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






