राशिफल

राशिफल 26 मई 2025 : आज भगवान शिव और माँ पार्वती की बरसेगी असीम कृपा, करियर को मिलेगी नई दिशा, वैवाहिक जीवन रहेगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 26 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 May 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। किसी से दोस्ती होगी जो लम्बे समय तक चलेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनेगी लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से फायदा होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद सामने आ सकते हैं। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमे सफलता निश्चित रहेगी लेकिन कार्य आरंभ से पहले भ्रमित होने से बचें। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी समय बीतेगा। भविष्य की कोई योजना बनाते समय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। दूसरों पर भरोसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपका कोई करीबी आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में योग्यता विकसित करने से लाभ होगा और नए अवसर भी मिलेंगे। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। लव लाइफ के लिए दिन उत्तम रहेगा। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। काम में कोई लापरवाही न बरतें. कमाई के और नये साधन खोजने की जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना और उनकी बातों में आना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज काम के सिलसिले में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। काम न होने की वजह से आज आपका मनोबल और धैर्य कम हो सकता है। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है। बड़े कार्य को पूरा करने में सहकर्मियों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। थकान की अधिकता रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। दफ्तर में वरिष्ठों द्वारा सौंपे गए काम को ध्यान से पूरा करने की कोशिश करें। आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। आज संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट संभव है। पढ़ाई के प्रति उनकी लापरवाही आपकी चिंता का कारण बनेगी। महिलाएं अपनी नियमित दिनचर्या में कुछ नया करना चाहेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी खान-पान में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। आप कुछ व्यक्तिगत मामलों में सहजता बनाए रखें। आप किसी कानूनी कार्य में बाधा ना डालें, नहीं तो आपको समस्या होगी। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। व्यापारी गतिविधियों में स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नौकरी स्थल पर आप बढ़िया कार्य का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी सराहना की जाएगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ होगा. भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आज के दिन गलत मार्ग से पैसे कमाने की कोशिश ना करें। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामाजिक स्तर पर आप पहले से अधिक सक्रिय हो सकते हैं। अपनी शालीनता से आपको सामाजिक स्तर पर भी आज अच्छे फल मिलेंगे। आज लोगों को सलाह मशवरा देकर आप उनके जीवन की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। अपनों से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने का योग है। बिजनेस में अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा रहने वाला है, आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyमाता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। संतान से जुड़ा कोई विशेष कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। निजी कार्यों पर पूरा ध्यान दें। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चीजों का गुप्त दान माना जाता है बेहद शुभ, बनने लगते हैं काम, जाग जाता है सोया हुआ भाग्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button