राशिफल

राशिफल 23 अक्टूबर 2021 : आज भगवान शनि की कृपा से इन जातकों का समय रहेगा बहुत शानदार, लेकिन इनका होगा किसी बड़ी उलझन से सामना, आर्थिक स्थिति करेगी बेचैन

Rashifal 23 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का काम कल पर न टालें। कुछ लोग आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं। बेवजह किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। कुछ जातक अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भाग्य आपका साथ दे रहा है किसी की मदद से कार्य बनते जायेंगे। कार्य संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगारों को खुशखबरी मिल सकती है। नया आवेदन करना चाहते हैं तो कर दीजिए। झुंझलाहट रह सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कोई मामूली गलती आपको ही परेशान कर सकती है। इस समय कोई पुराना रोग आपको कष्ट दे सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी भी आपके कार्यों से संतुष्ट है लेकिन ध्यान रहे आज आपको किसी से भी ईर्ष्या नहीं करनी है। व्यापार के संबंध में निर्णय लेते समय सतर्क रहें। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन करें फलदायी रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात सुखद व सुकूनदायक रहेगी। नौकरी में अपने टारगेट को पूरा करने का दबाव रहेगा। व्यक्तिगत जीवन के बारे में ज्यादा सोच-विचार करने और चिंता करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कभी-कभी स्वभाव में उत्साह हीनता तथा आलस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पैसा आने से पहले ही जाने का रास्ता तैयार रहेगा। इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। किसी करीबी के प्रति प्यार पनप सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं। किसी बड़ी उलझन से सामना हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपके कोई पुराने विवाद समाप्त होने वाले है। अपने आप पर विश्वास रखों दूसरों के भरोसे न रहें। बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें। जीवन शैली को सुधारते समय अतिरिक्त खर्चों को टालने की कोशिश करें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को सकारात्मक बनाकर रखेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। संतान से संबंधित खास बात संभव है। किसी बड़े कार्य का विचार बनाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति आ सकती है।  पीठ दर्द, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। शांति पूर्ण रवैया आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय का रूखा व्यवहार परेशान कर सकता है। पीठ दर्द, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में अभी समय कुछ खास उचित नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपने काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। किसी विशेष काम में व्यस्तता रहेगी। बच्चे पूरी तरह अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान देंगे। बुरी आदतों के कारण सम्मान में कमी आ सकती है। हर एक काम जरूरी नहीं है, बेकार के कामों पर ध्यान देने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस दौरान आपकी कथनी और करनी में भी अंतर देखा जा सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। करियर में निराश न हों, समय जल्द बदलेगा। आज निवेश फायदेमंद रहेगा। रोमांटिक संबंध ठीक रहेंगे। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है, बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आप अपने भावी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकाग्रता से लगा रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी संपन्न हो सकती है। कपड़ों के खुदरा कारोबारियों के लिए अनुकूलता रह सकती है। नौकरी के मामले में परिवार का समुचित सहयोग मिल सकता है। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी बात से संबंधित अपनी राय रखते समय शब्दों का योग्य उपयोग करना होगा, वरना बेवजह के विवादों में आप फंस सकते हैं। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। वक्त का मोल न समझ पाने के कारण संतान के भविष्य की चिंता बेचैन करेगी। बड़े भाई के साथ तालमेल गड़बड़ा सकता है। अनाज के व्यापारी सम्भल कर काम करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button