राशिफल

राशिफल 15 अक्टूबर 2021 : आज इन जातकों को मिलेगा माँ संतोषी का आशीर्वाद, नौकरी के लिए प्रयत्न करने वालो के हाथ लगेगी सफलता, लेकिन इन पर रहेगा अशुभ प्रभाव

Rashifal 15 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी भी काम को तुरंत शुरू करने से पहले गंभीरता से सोच विचार कर लें। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। आज आपके घर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। लोगों के द्वारा बोली गई बातों पर तुरंत विश्वास न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस समय आपके अंदर दो कमियां उपज रही हैं ,एक गुस्सा और दूसरा जिद्दी स्वभाव। इनकी वजह से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी बात को लेकर पूरा दिन तनावपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। कुछ लोगों को धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कुछ हद तक अपने खर्चों पर भी नियंत्रण करना जरूरी है। कब्ज व गैस की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमीं महसूस करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रिश्तेदार व दोस्तों के साथ भी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास अधिक रखें। कर्म से ही भाग्य का निर्माण होगा। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव दूसरों के साथ परेशानी का कारण बनता है। काफी लंबे समय से रुके हुए रोजगार से संबंधित कार्य पुरे होंगे। स्वास्थ्य में कमजोरी देखने को मिल सकती है। भूमि अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

समय जितना पक्ष का है, उतना ही विरोधी भी है; इसलिए अति उत्साह से बचें। दूसरों की सफलता से अपनी तुलना कर दुःखी करने से बचें। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा मगर आपको स्वयं के खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। साधु-संतों का आशीर्वाद मिल सकता है। अपनी बुरी आदतों पर भी कंट्रोल करें। परिवार के लोगों के साथ बेवजह वाद-विवाद में ना उलझें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज खास काम के लिए आपके मन में नया विचार आ सकता है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़ी बातों में आप अधिक सावधान रहेंगे। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। सरकारी मामले स्थगित रखें, किसी तरह की अड़चन आ सकती हैं। अधिक प्रयास का सुखद नतीजा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करेंगे। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। परिस्थिति और व्यक्ति को ठीक से परखने की आवश्यकता होगी। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आप सही समय पर सही जगह नेतृत्व करके अपना भाग्य बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते है, इसलिए किसी की चापलूसी भरी बातों में न आएं। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि पेट संबंधी समस्या हो सकती है। बहरहाल खुद पर भरोसा रखे और परिवार के साथ तालमेल बना कर रहे।  घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कमी ना आने दे। आज के दिन आपके लिए छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को विनम्रता से बात करनी चाहिए और अपनी वाणी को नियंत्रण में रखना चाहिए। इसके इलावा कोई आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं होगा। आपका प्रेमी खुशी और सरप्राइज देगा। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाएं। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें। आज आपका खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आप चाह कर भी उसे टाल नहीं सकेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकरीबी व्यक्ति द्वारा लिए गए निर्णय के कारण नकारात्मकता और अकेलापन महसूस होगा, लेकिन निर्णय आप दोनों की भलाई के लिए है। इस बात का एहसास भी जल्दी होने वाला है। कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। अपनी परेशानियों में जीवनसाथी का सहयोग लें। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नौकरी में चाहिए सफलता तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होने लगेगी तरक्की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button