राशिफल

राशिफल 11 अगस्त 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, अचानक बदल सकती है किस्मत, मिलेगा मित्रगणों का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 11 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 August 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। बिना प्लानिंग बनाए कोई काम शुरू करने की कोशिश न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। किस्मत के भरोसे काम शुरू करने की न सोचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज क्षमतानुसार किसी जरूरदमंद की मदद करें। जो लोग पैतृक व्यापार करते है उनको लाभ होने के आसार दिखाई दे रहें है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। आलस, सुस्ती की स्थिति रह सकती है, कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए प्रयास करें। चोट संबंधी सावधानी रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। देखरेख में व्यय होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे, वे पूरी होने वाली हैं। हर एक बात में अपनी मनमानी करना और लोगों को तुरंत जवाब देने की वजह से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। यदि आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपके साथ कुछ ऐसी सुखद घटना घटेगी कि आप खुद भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर को प्राथमिकता दें। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में कागजातों की अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। लोगों की जिन अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकते, उनको तुरंत मना करना होगा। अचानक ही किसी व्यक्ति से मुलाकात से बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको फिजूल खर्ची से बचना चाहिए। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। आपको इस समय सामाजिक दूरी बना कर रखना होगा। खान पान पर ध्यान दें। कोई नया कार्य करने से बचें। फिलहाल परिस्थिति मिश्रित फलदायक है, इसके लिए छोटी बातों से तुरंत हार न मानिए। रिलेशनशिप से रुचि कम होती हुई नजर आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नए लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से आपको आत्मविश्वास महसूस होगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। खर्चे की स्थिति भी बन सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

घर परिवार में बड़े बुज़ुर्ग का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप भी चिंतामुक्त रहेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपको अपने परिवार से बहुत सारा प्यार और स्नेह मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज आपकी इच्छाशक्ति को प्रोत्साहन मिल सकता है। सावधानी से काम लेना होगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा आपको उससे नुकसान हो सकता है। रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है, आपके साथ कोई धोखा धड़ी हो सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाएं रोजाना करें ये काम, पति की बदल जाएगी किस्मत, घरेलू दुःख होंगे दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button