
राशिफल 10 नवंबर 2025 : आज इन जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, जीवन में होगी खुशियों की भरमार, मिलेगा परिवारजनों का साथ, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर
Rashifal 10 November 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 November 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद लेकिन महंगी साबित होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य या विरोधी मानसिक तनाव का कारण हो सकता है। संयम से काम लें। धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। आपको सावधान रहना चाहिए अन्यथा आपको भारी आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
पैसों के लिहाज से समय ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। मानसिक शांति आपको महसूस हो सकती है। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक कार्यक्रमों में आज के दिन हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। एक नई आदत या शौक विकसित करने पर विचार कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। कानूनी सलाह के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप से कुछ लोग जलन और ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश आपके पूरे परिवार के लिए खुशनुमा रहेगा। अपने आपको समझने का प्रयास करेंगे तो जीवन में कई परेशानियों का हल मिल जाएगा। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। ज्यादा व्यस्त रहेंगे। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। मानसिक परेशानी खत्म होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपकी राशि में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन जरा सी चूक आपका नुकसान भी करा सकती है। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। काम से संबंधित यात्रा अमल में आ सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल रहेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आज आपको राजनीति से जुड़े किसी कार्य में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
इस समय ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपकी कोई योजना लीक होने से कुछ विरोधी रुकावटें डाल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस होंगे, उचित आराम भी जरूर लें। गायों को हरा चारा दें। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
दूसरे लोगों से मिलना-जुलना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दूसरे शहर की यात्रा के योग बन रहा है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपको फायदा मिलेगा। पार्टनर की पसंद की कोई अच्छी चीज़ खरीदने का मूड बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें और परिवार को समय दें। बुरी संगति से हानि होगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। नौकरी में आय वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं हैं। कभी-कभी ऐसा महसूस होगा कि सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा है। नकारात्मक बातों से राहत पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में भी जरूर व्यतीत करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।इस समय आपको थोड़ा व्यायाम करने की आवश्यकता है। यदि आप सैर-सपाटे के लिए बाहर जाने का मन है तो ऐसा ना करें। घर में ही रहकर व्यायाम करें। हालांकि अज्ञात भय मन को कमजोर भी करेगा। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आपको यात्राओं में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय और कारोबार में अधिक मेहनत व परिश्रम की आवश्यकता है। व्यर्थ का सोच-विचार मत कीजिए। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें। आज कोई प्लान न बनाएं, पुराने काम निपटा लें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






