राशिफल

मासिक राशिफल जून 2020 : इन राशियों की जिंदगी में होने वाले है कुछ अच्छे बदलाव, मन मांगी मुराद होगी पूरी

Masik Rashifal June 2020 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal June 2020

Astrology Sign

मासिक राशिफल जून 2020

मेष राशि (Aries) , चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, :

सूर्य का गोचर आपकी राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जिससे आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। इस महिने में आपका मान- सम्मान बढ़ सकता है। आपको इस महिने में कोई सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय आपमें अहम की भावना भी जाग्रत होगी। इसलिए किसी भी प्रकार से अपने अंदर अहम की भावना को जाग्रत न होने दें। आपके जीवनसाथी को अधिक गुस्सा आ सकता है। इसलिए उनसे कोई भी बात प्यार से करें उन पर गुस्सा न करें नहीं तो आपका रिश्ता भी खराब हो सकता है। घर मे खुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 7

वृषभ राशि (Taurus) , , , , वा, वी, वू, वे, वो बो :

अगर आप अपना घर खरीदना चाहते हैं या फिर घर का निर्माण करना चाहते हैं तो इस महिने के अंतिम दिन आपके लिए शुभ हैं। इस समय में आप अपनी पारिवारिक जिंदगी से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आपको इस महिने में मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो आपका स्वास्थय खराब हो सकता है। आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही आपको शराब पीकर वाहन चलाना हितकर नहीं है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, , , , के, को, :

Gemini Astrology

इस समय आपको अपने स्वास्थय की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं। आपको नियमित रूप से व्यायाम और योगा करना चाहिए। इस माह में आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विवाहितों को जीवनसाथी के लिए समय निकालना होगा अन्यथा आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 9

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। व्यापारियों की बात करें तो इस माह में आपको कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कामकाज के बजाए योजना बनाने में ज्यादा समय लगेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपकी जीभ का स्वाद इस महीने में सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर सकता है। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आपको मिल सकती हैं।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रेम संबंध में कभी कभी नोक-झोंक जैसी स्थिति बनी रह सकती है लेकिन मामूली नोक-झोंक को गंभीरता से न लें। धन पक्ष की बात करें तो इस माह में धन का आगमन बना रहेगा। परंतु खर्च भी उसी प्रकार होगा। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 10

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, , , , पे, पो :

virgo Astrology

करीबी लोगों के लिए कुछ त्याग करना पड़े, तो संकोच न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छी सेहत का आनंद लेने के बावजूद रुटीन चेकअप शेड्‌यूल में कोताही न बरतें। खुद को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। नई नौकरी की तलाश शुरू कर दें महीने के अंत में आपको लाभ ही होगा। इस महीने कितनी भी मुश्किल चुनौती आये, उसे स्वीकार करने से ना डरें। बायें हाथ की कलाई में नियमित रूप से घड़ी पहनें, समय साथ देता रहेगा।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 9

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस दौरान ध्यान रखें कि कार्यक्षेत्र की किसी भी बात पर भावुक न हों, किसी के भड़काने में न आएं और अफवाहों व गप्पेबाजी से दूर रहें। यह महीना खास उपलब्धियों भरा रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आगामी सप्ताह में आपको वास्तविकता को काफी करीब से समझना होगा। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे, लेकिन किसी पर भी जल्दी से विश्वास न करें। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 7

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आप कार्य को लेकर आप काफी गंभीरता दिखा सकते हैं। इस महीने आपको किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी छुटकारा मिल सकता है। अचानक इनकम बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते हुए अपशब्दों का प्रयोग न करें, संयम बरतें। शारीरिक व मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बावजूद दूरी का अहसास नहीं होगा। विद्यार्थियों को बहुत अधिक मेहनत करने के बादजूद वांछित परिणाम नहीं मिल सकेंगे।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 8, 11

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, आपको छुपकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। नौकरी में आपको सावधानी बनाए रखनी होगी, किसी षड़यंत्र में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। आपका स्वास्थ्य मौसम से प्रभावित हो सकता है। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 9

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको किसी बीमार की सेवा करनी पड़ सकती है। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ कुछ खटपट हो सकती है लेकिन इस बात को लेकर चिंता न करें, इस खटपट के कारण संबंधों में कोई प्रतिकूल बदलाव नहीं आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ी क्षति का सामना करना पड़ जाएगा। कोई व्यक्ति एक महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। यह सलाह आपको जीवन में काफी काम आने वाली है।

शुभ रंग : गहरा लाल, भूरा।
शुभ अंक : 7, 19

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है। किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। युवा जोड़े किसी के दबाव में फैसला न लें, अपनी निजी परिस्थिति को आंकते हुए ही भविष्य की योजना बनाएं। सिंगल जातकों की मुलाकात अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ मुमकिन है। रिश्तेदार आपके घर ठहरने आ सकते हैं।

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 17

मीन राशि (Pisces) दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस महीने विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। सेहत को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं। पहले किया गया निवेश लाभ दिखाएगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए ठोस व सकारात्मक कदम बढ़ाएंगे। यह समय अपनी योग्यताओं को बढ़ाने का भी रहेगा। पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। किसी के सामने गलत शब्दों का प्रयोग करने से परहेज करें।

शुभ रंग : सलेटी, गहरा काला।
शुभ अंक : 3, 19

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर बनना चाहते है चमकते भाग्य के मालिक, तो आज से ही शुरू करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button