स्वास्थ्य

मानसिक और शारीरिक बीमारियों को दूर करने का रामबाण टॉनिक है स्वर्ण भस्म, जानिए स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान

Swarna Bhasma Ke Fayde Aur Nuksan : बता दे कि स्वर्ण भस्म एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे स्वर्णा भस्म और गोल्ड भस्म के नाम से भी जाना जाता है। जी हां इसका इस्तेमाल करके कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मानसिक और शारीरिक बीमारियों को दूर करने का टॉनिक स्वर्ण भस्म है। तो ऐसे में आपको भी एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बहरहाल यह एक तरह का पाउडर है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधियों का निर्माण करने के लिए किया जाता है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि स्वर्ण भस्म में अठाईस से पैंतीस नैनोमीटर के के क्रिस्टलीय कण मौजूद होते है, जो करीब नब्बे प्रतिशत w/w शुद्ध सोने से निर्मित किए जाते है। यही वजह है कि बाजार में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। तो चलिए अब आपको स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान इस बारें में विस्तार से जानकारी देते हैं। 

स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान

मानसिक और शारीरिक बीमारियों को दूर करने का टॉनिक है ये :

अब अगर हम स्वर्ण भस्म में मौजूद पोषक तत्वों की बात करे तो यह करीब चौबीस कैरेट सोने से तैयार किया जाता है और इसमें कई तरह के खनिज पदार्थों का मिश्रण भी होता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है और अगर एक्सपर्ट की माने तो स्वर्ण भस्म में सल्फर, कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम, कॉपर, फेरिक ऑक्साइड, आयरन, फॉस्फेट, अघुलनशील अम्ल, फेरस ऑक्साइड और सिलिका आदि तत्त्व पाए जाते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। वही अगर हम स्वर्ण भस्म के फायदों की बात करे तो वो कुछ इस प्रकार है।

ये है स्वर्ण भस्म के फायदे :

तनाव को कम करने में मददगार : बता दे कि स्वर्ण भस्म का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है और इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन, अनिंद्रा जैसी समस्याएं भी दूर होती है। हालांकि अगर तनाव ज्यादा बढ़ जाएं तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले और बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसका सेवन न करे।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : बता दे कि स्वर्ण भस्म में मौजूद दवाओं के इस्तेमाल से मेंटल हेल्थ ने बहुत सुधार होता है और इसके इस्तेमाल से मस्तिष्क में होने वाली सूजन, डायबिटीज की वजह से न्यूरोपैथी की समस्याएं आदि सबसे छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि अगर आपको कोई मानसिक परेशानी है तो डॉक्टर की सलाह लिए बिना इसका सेवन न करे।

हृदय रोग दूर करने में सहायक : बता दे कि स्वर्ण भस्म में कई ऐसे पोषक तत्त्व मौजूद होते है, जो दिल से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते है। इससे हृदय में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। इससे हृदय और दिल की मांसपेशियों को शक्ति मिलती है और साथ ही यह रक्त को शुद्ध करने में भी मददगार साबित होता है।

यौन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : गौरतलब है कि पुरुषों में होने वाली यौन समस्याओं को दूर करने में स्वर्ण भस्म काफी फायदेमंद साबित होता है और इससे पुरुषों में शुक्रणाओं की कमी को भी दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही यह वीर्य की गुणवत्ता में भी सुधार करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद : बता दे कि स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल करके आप आंखों से जुड़ी समस्याओं से भी निजात पा सकते है। जी हां इससे आंख आना, आंखों में दर्द होना आदि जैसी कई मुश्किलें दूर की जा सकती है। इसके साथ ही आंखों में खुजली होना और जलन होना आदि से भी निजात पाया जा सकता है।

स्किन से जुड़ी मुश्किलें होंगी दूर : बता दे कि कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल किया जाता है, तो ऐसे में यह स्किन की कई बीमारियों जैसे कि एटोपिक डार्माटाइटिस और सोरायसिस आदि से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है। इसके इलावा स्किन की झुर्रियों को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्वर्ण भस्म के नुकसान :

अब अगर हम स्वर्ण भस्म के नुकसान की बात करे तो यह कई धातुओं से तैयार किया जाता है और इसलिए इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। जी हां ज्यादा समय तक और ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से जरूर बचे और साथ ही एक्सपायरी स्वर्ण भस्म का सेवन न करे। बहरहाल नौ महीने से अधिक तैयार किए गए स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल न करे और स्वास्थ्य का ध्यान रखे। चलिए अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

पेट की समस्या बढ़ाएं : बता दे कि अधिक मात्रा में स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और इसके कारण पेट में दर्द, ऐंठन, आंतों में सूजन, थकान और शारीरिक कमजोरी जैसी मुश्किलें हो सकती है।

पुरुषों को नपुंसक बना सकता है : अब यूं तो इससे यौन स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते है, लेकिन अगर बिना एक्सपर्ट की सलाह और जरूरत से ज्यादा इसका सेवन किया जाएं तो यह पुरुषों को नपुंसक भी बना सकता है।

बच्चों से रखे दूर : बता दे कि स्वर्ण भस्म के गलत इस्तेमाल से बच्चों की आंखें जा सकती है, इसलिए इसे बच्चों से दूर रखे। यहां तक कि अगर खेलते खेलते भी यह बच्चों की आंखों में चला जाएं तो इससे काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए सावधान रहे। यहां गौर करने वाली बात ये है कि स्वर्ण भस्म शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर करने का टॉनिक है, लेकिन एक्सपर्ट की सलाह के बिना और अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई परेशानियां हो सकती है।  दोस्तों आपको स्वर्ण भस्म के फायदे और नुकसान से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

यह भी पढ़ें : जितना कड़वा है, शरीर के लिए उतना ही गुणकारी है नीम, जानिए नीम का जूस पीने के फायदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button