स्वास्थ्य

ओमेगा 3 के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानिए सेवन करने के फायदे विस्तार से

हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में सभी न्यूट्रिएंट्स होने जरूरी हैं। अगर बैलेंस्ड डाइट लेने के बावजूद भी किसी पोषक तत्व की कमी पूरी नहीं हो पाती, तो उसके सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। इसी तरह कई लोग ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। ओमेगा 3 जरूरी न्यूट्रिएंट है, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। इसे ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। यह बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने और क्रोनिक डिजीज का खतरा कम करने में मदद करता है।

ओमेगा 3 से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

Omega 3 Foods

ब्रेन फंक्शन इंप्रूव होता है :

ओमेगा 3 सप्लीमेंट्स लेने से ब्रेन फंक्शन इंप्रूव होता है। इससे ओवरऑल ब्रेन हेल्थ को फायदा मिलता है। इससे कॉग्निटिव फंक्शन इंप्रूव होता है और सोचने, समझने और सीखने की क्षमता बढ़ती है। ये सप्लीमेंट्स याददाश्त तेज करने और बढ़ती उम्र के साथ डिमेंशिया का खतरा कम करते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद :

ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स हमारी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। यह बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कम करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है :

ये सप्लीमेंट्स मेंटल हेल्थ बूस्ट करने में भी मदद करते हैं। इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा भी कम होता है। ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स मूड डिसऑर्डर को ट्रीट करने में भी मदद करते हैं। इनके सेवन से माइंड रिलैक्स होता है और स्ट्रेस व एंग्जायटी भी कंट्रोल होती है।

इंफ्लेमेशन कम होती है :

Arthritisअगर आपको इंफ्लेमेशन रहती है, तो आपको ओमेगा-3 के सप्लीमेंट्स डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। इनके सेवन से क्रोनिक इंफ्लेमेशन कम होती है। ये ऑटोइम्यून डिजीज और कई इंफ्लेमेटरी कंडीशंस को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद :

ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें डेली डाइट में शामिल करने से स्किन और हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है। ये स्किन हाइड्रेशन मेंटेन रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इन्हें खाने से एक्ने और पिंपल्स भी कंट्रोल होते हैं। हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए भी ये सप्लीमेंट्स फायदेमंद होते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद : 

ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स आंखों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये उम्र के साथ आंखों में होने वाली समस्याओं का खतरा कम करते हैं। इन्हें खाने से आई हेल्थ भी इंप्रूव होती है।

यह भी पढ़ें : सूरजमुखी के बीज के सेवन से मिलते शरीर को ये अद्भुत लाभ, स्किन हड्डी और भी कई तरह से है फायदेमंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button