स्वास्थ्य

स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन बालों को कैसे डैमेज कर सकता है, जानिए बचाव के उपाय

मौसम बदलने लगा है और गर्मियों का मौसम धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुँचने लगा है। ऐसे में कई लोग अपनी रोजमर्रा की लाइफ में स्विमिंग जैसी एक्टिविटी को शामिल करने लगे हैं। स्विमिंग वास्तव में एक बेहतरीन व्यायाम है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे वजन नियंत्रित रहता है, हड्डियां मजबूत और लचीली बनती हैं, और शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

हालांकि, यह भी सच है कि स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन की मात्रा काफी होती है, जो लंबे समय तक बालों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो नियमित रूप से क्लोरीन वाले पानी में स्विमिंग करते हैं, तो इस लेख को ध्यान से पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Woman Hair Style

क्लोरीन के पानी से बाल कैसे डैमेज होते हैं :

क्लोरीन बालों के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक तत्व है। यह बालों की प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से बाल बहुत ज्यादा सूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। यहां तक कि क्लोरीन बालों के क्यूटिकल्स को क्षतिग्रस्त करता है, जिससे बालों की इंटरनल प्रोटीन की संरचना कमजोर हो जाती है। नतीजतन, बाल दो मुंहे हो जाते हैं और शुष्क होने के कारण हेयर फॉल भी बढ़ जाता है। यही नहीं, अगर कोई लंबे समय तक क्लोरीन के पानी के संपर्क में आता है, तो उनके बालों का रंग बदल जाता है और इससे स्कैल्प इरिटेशन भी हो सकती है।

क्लोरीन वाले पानी से बालों को नुकसान पहुंचने से बचाना मुश्किल नहीं है। बस कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाने की जरूरत है। यहां उन टिप्स को विस्तार से बताया गया है।

स्विमिंग से पहले बालों की सुरक्षा करें : 

स्विमिंग पूल में जाने से पहले बालों पर नारियल तेल या कोई हल्का ऑयल जरूर लगाएं। यह बालों की नमी को लॉक करता है और क्लोरीन के सीधे संपर्क से बचाता है। अगर आप तेल का विकल्प नहीं चाहते, तो बाजार में उपलब्ध लिव-इन क्लोरीन प्रोटेक्टेंट क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करें : 

क्लोरीन से बचाव के लिए ऑलिव ऑयल या जोजोबा ऑयल जैसी नेचुरल चीजें भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इन्हें बालों में हल्का मसाज करके लगाया जा सकता है। ये बालों को नमी देने के साथ-साथ क्लोरीन से होने वाले नुकसान को भी कम करते हैं।

स्विम कैप पहनें : 

क्लोरीन के पानी को सीधे बालों से टकराने से रोकने के लिए स्विमिंग के दौरान स्विम कैप पहनना बहुत जरूरी है। यह बालों को काफी हद तक क्लोरीन के संपर्क से बचाता है। American Academy of Dermatology (AAD) के अनुसार स्विम कैप का इस्तेमाल बालों की सुरक्षा के लिए सबसे प्रभावी उपायों में शामिल है।

स्विमिंग के तुरंत बाद बाल धोएं : 

स्विमिंग खत्म होने के तुरंत बाद माइल्ड शैंपू या क्लोरीन-न्यूट्रल शैंपू से बालों को अच्छी तरह धोना जरूरी है। इससे बालों में मौजूद क्लोरीन जल्दी निकल जाता है और बालों की चमक और स्वास्थ्य दोनों बनाए रखने में मदद मिलती है।

Woman Shampooing Hair

बालों को मॉइश्चराइज करें : 

बाल धोने के बाद हल्का कंडीशनर या हेयर सीरम लगाना भी फायदेमंद होता है। यह बालों की नमी बनाए रखता है और क्लोरीन से होने वाले सूखापन और ब्रेकेज़ को कम करता है।

हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग करें : 

अगर आप नियमित रूप से स्विमिंग करते हैं, तो हफ्ते में कम से कम एक बार डीप कंडीशनिंग मास्क का इस्तेमाल करें। यह बालों को पोषण देता है और लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखता है।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप स्विमिंग का आनंद लेते हुए अपने बालों को क्लोरीन से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और उन्हें चमकदार और मजबूत बनाए रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : प्याज या लहसुन बाल बढ़ाने के लिए कौन सा बेहतर है, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button