
राशिफल 9 जुलाई 2025 : आज विघ्नहर्ता भगवान गणेश की रहेगी इन जातकों पर असीम कृपा, समय रहते पूरे होगे काम, धन संपति में होगी बढ़ोतरी, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 9 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 July 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
सकारात्मक परिस्थिति का फायदा उठाते हुए अपने पक्ष को मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आयेगा पार्टनर आपकी भावना समझेगा। परिवार में शांति बनी रहें इस पर फोकस करते रहें। कई बार आपके गलत शब्दों के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो जाती हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपका रिश्ता बहुत भावनात्मक रह सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। यूरिन इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना बन रही है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
स्वास्थ्य को लेकर पेट दर्द की आशंका है। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज बकाया राशि का भुगतान होगा। किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यर्थ मेहनत होगी। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसका आपको सही फल नहीं मिल रहा है। काम में मन नहीं लगेगा। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दे, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आप करेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
बुद्धि और समझदारी से आप स्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। परिजनों से विरोध संभव हो सकता है। कोई राज या छुपी हुई बात आपको पता चल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। इसके साथ ही पैसों का लेन देन करने से भी आपको बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को बदलाव संबंधी शुभ अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
समय आपके अनुकूल है। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज आपकी मेहनत और भाग-दौड़ बढ़ सकती है। अपने क्रिएटिव आइडियाज का उपयोग आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें। साथ ही जल्दबाजी में कोई आर्थिक लेन देन न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। युवा वर्ग फोन और मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। मेडिकल से सम्बन्धित लोगों के लिए काम की अधिकता रह सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज किसी अनहोनी के होने की आशंका रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज हर चीज को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। किसी भी काम को बहुत ज्यादा फैलाने की बजाय उसे चरणबद्ध तरीके से समेटते जाने से आपको ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आज का दिन भावनात्मक रुप से आपको काफी प्रभाविक कर सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए निकालें क्योंकि स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। नए जॉब की संभावना है अथवा आपको अपने ही ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। काम का लोड भी बढ़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।