
राशिफल 19 नवंबर 2025 : आज विघ्नहर्ता भगवान गणेश रहेंगे इन जातकों पर खुश, कोई नया काम हो सकता है शुरू, मिलेगा परिवारजनों का साथ लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 19 November 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 November 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए। दोस्त मददगार नहीं रहेंगे। आज कुछ चुनौतियां और विरोध का सामना आपको करना पड़ सकता है। इस समय आप अपने को सुरक्षित रास्ते पर ले जाएं। ये विपरीत परिस्थितियां कुछ समय के लिए रहेंगी। फिर आपको आसानी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के मन कम लगेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए निकालें क्योंकि स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। नए जॉब की संभावना है अथवा आपको अपने ही ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। काम का लोड भी बढ़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। जिस बात को आप अपने जीवन का अंग बनाना चाहते थे, उस बात पर काम करना आप शुरू करेंगे। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। कुछ लोग आपके लिए रुकावट तथा अवरोध भी उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए चिकनी चुपड़ी बातों में ना आए। आज परिवार में परिजनों का आमोद प्रमोद होता रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
महत्वपूर्ण मामलों पर आज आपको कोई योजना बनाने की आवश्यकता पड़ेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बाहर जा सकते हैं। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज आपकी मेहनत और भाग-दौड़ बढ़ सकती है। अपने क्रिएटिव आइडियाज का उपयोग आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें। साथ ही जल्दबाजी में कोई आर्थिक लेन देन न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय आपके अनुकूल है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। जितनी क्षमता है, उसके अनुसार ही काम हाथ में लें। काम की अधिकता की वजह से आपको समाधान नहीं मिलेगा। गैर जिम्मेदारी बचें। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
भविष्य संबंधी कुछ बातें आपको चिंता में डाल सकती हैं। काम को लेकर तनाव महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। बहस और चर्चा से दूर रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। जो लोग आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे, तो उनका यह कार्यक्रम टल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज किसी अनहोनी के होने की आशंका रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज हर चीज को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। किसी भी काम को बहुत ज्यादा फैलाने की बजाय उसे चरणबद्ध तरीके से समेटते जाने से आपको ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आज का दिन भावनात्मक रुप से आपको काफी प्रभाविक कर सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। यदि आपका कोई मामला कानूनी संबंधित चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। भाई बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। इस राशि के लोग अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आप करेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। अपनी इच्छा शक्ति का पूरा इस्तेमाल करके अपनी एकाग्रता को बनाए रखने की कोशिश करें। हर एक काम में चुनौती महसूस होती रहेगी, लेकिन इन्हीं चुनौतियों का सामना करके आपका विश्वास भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के व्यवहार तथा संगति का भी ध्यान रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






