राशिफल

राशिफल 29 जनवरी 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान शनि का शुभ प्रभाव, मिलेगी सुख शांति और बढ़ेगा धन वैभव, लेकिन इन पर रहेगा टेढ़ी चाल का असर

Rashifal 29 January 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। परंतु आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आज किसी पुराने रिश्ते से जुड़ाव महसूस होगा। घर में भी सबके साथ माहौल अच्छा रहेगा। सुबह के वक्त सेहत में दिक्कत हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। संभावना है कि परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है जिसका आपको लम्बे समय समय से इंतजार था। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। काम से संबंधित हर एक बात पर ठीक से ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ द्वारा उन्हें हल करने में सक्षम भी रहेंगे। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिन लोगों की सहायता आपको प्राप्त हो रही है, उनसे संबंधों को ठीक रखें, ये आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। आपको हर एक कदम सोच-समझकर और धीरे-धीरे उठाने की आवश्यकता है। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। आज घटने वाली घटनाओं का असर आपकी सेहत के साथ ही मानसिक स्थिति पर भी हो सकता है। काम का बोझ बना रहेगा, जिसके कारण भी आपको थोड़ी चिंता महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वकीलों के लिए करियर के दृष्टिकोण से उन्नतिकारक समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। यदि कोई बड़ा चिकित्सकीय उपाय या ऑपरेशन करवाना है तो अभी रुक जाइए। जल में सिन्दूर डाल कर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है। आज आपकी इच्छा ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताने की होगी। महिला पुलिस अधिकारियों के लिए समय उन्नतिकारक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्त रह सकते हैं। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। किस्मत का सकारात्मक साथ आज आपको मिलेगा। खर्चा और फालतू दौड़-भाग हो सकती है। धन हानि भी हो सकती है। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। व्यापारियों को बहुत ज्यादाभागदौड़ करनी पड सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों के लिए सोचे हुए काम संपन्न करने का ये सही समय है। वैसे तो आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखे। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। इसके इलावा जो विद्यार्थी है, वो सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ घूमने फिरने में अपना समय व्यर्थ न करे। टायर कारोबारियों के लिए लाभकारी समय है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान देने की जरूरत है। आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। आर्थिक स्थितियां पहले से अधिक मजबूत होगी। नौकरी में किसी प्रकार की गलती होने से अधिकारियों के समक्ष जवाबदेही करनी पड़ सकती है। नया काम करना चाहते हैं तो महिला के नाम से करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

परिवार एवं बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है। अचानक से आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। गौशाला में चारा डलवाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। किसी के साथ के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर प्रयासरत थे, उससे संबंधित लाभ प्राप्त होगा। सेहत में आ रहे बदलाव आपके स्वभाव में भी बदलाव दिखा रहे हैं, इसलिए सेहत को ठीक करने पर ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button