राशिफल

राशिफल 14 जून 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, करियर बढ़ेगा आगे, प्रेम जीवन रहेगा ठीक लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 14 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मानसिक शान्ति रहेगी। आज आपको अपने आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है। दिन की शुरुआत में कुछ नकारात्मक बातों से मानसिक तकलीफ हो सकती है। अपने मूड का असर अपने काम पर हो सकता है। इस बात का ख्याल रखने की आवश्यकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे‌। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आनंद में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में कुछ रुकावटें आएंगी। व्यर्थ के काम में समय नष्ट हो सकता है। राजनीति में अधिक सक्रिय दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। शाम को किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको किसी धार्मिक गतिविधि या कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा आदि देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। इससे आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। अपने विचारों और अंतर्मन के द्वारा शक्ति के प्रति अनुभव करेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कारोबार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आप जिन बातों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उनमें सफलता प्राप्त हो सकती है। जिद आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। शैक्षणिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। मेहनत की भी अधिकता रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन बेहतर रहने वाला है, मुनाफे के भी अच्छे योग बनेंगे। कानूनी मामलों को लेकर तनाव देखने को मिल सकता है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। सगे-संबंधियों से धन का लेन-देन न करें। हो सके तो अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

महत्वपूर्ण काम आपके दिन की शुरुआत में ही पूरे होंगे। जिन लोगों के साथ आप को सकारात्मक महसूस होता है, ऐसे लोगों के साथ ही व्यक्तिगत बातों की चर्चा करें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। आप परिस्थितियों से ऊब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। गुरुजनों का भी सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। किस व्यक्ति की वजह से आपके मन में नकारात्मकता उत्पन्न होती है और आपके जीवन पर अधिक प्रभाव नजर आता है यह ढूंढने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

छोटे भाई-बहन से महत्वपूर्ण कार्यों में मदद मिलेगी। इस राशि के बच्चों को देर रात तक बाहर घूमने से बचना चाहिए, नहीं तो माता-पिता के कठोर व्यवहार का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। आपकी किस्मत आपका साथ देगी इसलिए आप साहसिक और साहसी बनने की कोशिश कर सकते हैं। जरुरतमंद को भोजन करायें, आपका दिन मंगलमय होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपने करीबी रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और धन लाभ भी होगा। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको लग्जरी वाहन का सुख मिलेगा। आपको धन लाभ होगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों द्वारा मिल रहे अनुभव आपको कौन आपके कितना करीब है, इस बात का एहसास दिलाएंगे।  लोग आप से सलाह ले सकते हैं। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी कार्य को करते समय मन में द्वेष भावना बिल्कुल ना लाएं। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। दूसरों की सलाह पर काम करने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा रखें, इससे आपको अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी। नींद संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। वित्तीय मुद्दों को हल करने में कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में बिलकुल भी लापरवाही न करें। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तुलसी की जड़ को तिजोरी में रखना होता है बेहद शुभ, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button