राशिफल

राशिफल 10 जून 2020 : भगवान गणेश की कृपा से आज इन जातको को मिल सकता है धन लाभ, पुरानी समस्याएं भी होंगी खत्म

Rashifal 10 June 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सूर्य का गोचर आपकी राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जिससे आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। नए काम शुरू होंगे और सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। पार्टनर के लिए समय निकालें। घर मे खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

अगर आप अपना घर खरीदना चाहते हैं या फिर घर का निर्माण करना चाहते हैं तो इस महिने के अंतिम दिन आपके लिए शुभ हैं। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, आप सोच-समझकर बोलें। आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपकी जीभ का स्वाद सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

फालतू खर्चा भी होने के योग हैं। कोई परेशानी भरी स्थिति है, तो आप उससे बहुत सावधानी से ही निपटें। संतान से सहयोग मिल सकता है। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Lord Ganesh

भगवान गणेश की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। वाहन की खरीदारी का अनूठा योग बन रहा है। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कोई प्लान न बनाएं, पुराने काम निपटा लें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है। किसी के सामने गलत शब्दों का प्रयोग करने से परहेज करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। रूटीन कामों से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शारीरिक व मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों कुछ समय बाद परिणाम मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ऑफिस में खुद को नियंत्रण में रखें, पद लाभ का योग बन रहा है। किसी विशेष कार्य में पिता का भी सहयोग मिलेगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान दें। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। एक साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। भाई से सहयोग मिलेगा। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। आज पार्टनरशिप के कार्य में तनाव हो सकता है। आज व्यर्थ का खर्च बढ़ जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

बच्चों से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर लागू करें। कमजोरी और थकान अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। चोट व रोग से बचें। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। आज निवेश करना अच्छा रहेगा। घरेलू काम की शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button