राशिफल

राशिफल 12 जनवरी 2024 : आज माँ संतोषी के आशीर्वाद से इन जातकों को मिलेगी मंजिल, परिवारिक जीवन होगा खुशहाल, लेकिन विरोधी कर सकते हैं थोड़ा परेशान

Rashifal 12 January 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 January 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को और आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह आपके लाभ की जगह आपके नुकसान का सौदा हो सकते हैं। ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अगर कोई पारिवारिक सम्पत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो आज कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तो मे बढ़ रही अनबन दूर होगी। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कानूनी अड़चन दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके सफलता के द्वार खुलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। कोई नजदीकी व्यक्ति आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। हालात पहले से बेहतर होंगे। आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है, उसका भरपूर लाभ लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। माता-पिता के सहयोग से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। अपने मन को किसी नए एवं रचनात्मक लक्ष्य की ओर केंद्रित करें। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे। आपको ये अवसर कार्यालय के भीतर उपलब्ध हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक्की साफ नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। इससे काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगे। आज आपको बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपना टैलेंट दिखा सकते हैं। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम ही रहेंगे। परंतु आप अपनी सूझबूझ से आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सक्षम रहेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट सम्बंधित काम रुक सकते है। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको मिले हुए अवसर का पूरा फायदा ना उठाना और बेकार की बातों में वक्त जाया करने की वजह से आपको पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी दुखद समाचार के मिलने से उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परंतु जल्दी ही आप सहज हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। यदि किसी बात को लेकर कई दिनों से परेशान चल रहे हैं तो किसी अपने से दिल की बात साझा कर सकते हैं उनसे अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। बिजनेस भी बढ़ेगा। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। पार्टशिप में धन संबंधित मामलों को लेकर पारदर्शिता और स्पष्टता कम न होने दें, तो वहीं दूसरी ओर नवीन योजनाओं के प्रति सचेत रहना होगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। आज आपमें आध्यात्मिकता की मात्रा अधिक रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। पैतृक व्यापार में बढ़ोतरी की संभावना बनती दिख रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दमें के पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने माता-पिता से काम में सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button