राशिफल

राशिफल 5 जून 2021 : आज इन जातकों को लग सकता है आर्थिक मामलो में बड़ा झटका, भगवान शनि का प्रभाव रहेगा इन पर भारी, लेकिन ये रहेंगे खुशहाल

Rashifal 5 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप महत्वपूर्ण चीजें अपने हाथ से निकलती महसूस करेंगे। कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। किसी मामले में लापरवाही न करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। प्रेम संबंधित मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है क्योंकि इस समय शेयर बाजार थोड़ा अस्थिर हो सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। मानसिक तौर पर खुद को फ्री रखें अत्यधिक दबाव लेना ठीक नहीं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

 परिस्थितियां अति अनुकूल है। पारिवारिक तथा सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। कई जिम्मेदारियां आपके द्वारा पूरी की जाएंगी, जिससे परिवार वालों की नजर में आप का सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी नजदीकी संबंधी के साथ वार्तालाप होने से मन प्रसन्न रहेगा। खुद को बुरी संगत में फंसने से बचाएं ताकि आपकी छवि खराब न हो। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। रूका हुआ व्यवसाय एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है। आपको कोई उपहार दे सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। विद्यार्थियों का ध्यान इस समय फालतू की गतिविधियों में लगा रहेगा। अभिभावकों को उन पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अचानक नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं इसलिए आप पहले से तैयार रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। परिवार से संबंधित कुछ जिम्मेदारियों के कारण व्यक्तिगत बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज का दिन कुछ खास लेकर आया है। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। ऑफिशियल कार्य को करते समय जल्दबाजी न करें, क्योंकि हड़बड़ाहट में किया गया कार्य बिगड़ सकता है। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सबंधों को लेकर मन में किसी संदेह को न पनपने दें। अपने आप को पूरी तरह सकारात्मक रखें और अपने टारगेट पर फोकस करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आज सारे फैसले स्वयं ही लें। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए। शाम के समय यात्रा न करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। थोड़ा मेडिटेशन और एक्सरसाइज पर ध्यान दें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ पुराने मतभेदों का निवारण आज हो सकता है। जिनको सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके विनम्र और मधुर स्वभाव की वजह से मान-सम्मान रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से चिंता खत्म होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। काम में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक परिस्तिथियां संतोषजनक है पर कामकाज से जुड़ी परिस्तिथियां कठिन होती चली जा रही है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो एलर्जी या गर्मी से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। गाय को रोटी दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भाग्यवश साहस खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। केवल योजना बनाने पर अधिक वक्त बिताने के कारण आपके अंदर का विश्वास कम हो रहा है। अपने विचार और परिवार के लोगों के विचारों में संतुलन बनाए रखकर आगे बढ़ते रहें। किसी रिश्तेदार या मित्र से गिफ्ट मिल सकता है। यदि नई जगह जॉब करना चाहते हैं तो किसी पूर्व परिचित के माध्यम से प्रयास कीजिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी काम का उलझाव दुखी कर सकता है। कारोबार में कोई छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। आज आपकी किसी सुख-सुविधा में कोई कमी नहीं होगी, दिन अच्छा बीतेगा। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी पैदा हो सकती है। दिमागी संतुलन बनाए रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button