राशिफल

राशिफल 9 जनवरी 2024 : आज बजरंग बलि हनुमान जी की कृपा और ग्रहों की चाल से बदल जायेगी इन जातकों की जिंदगी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी, लेकिन ये रहें थोड़ा सतर्क

Rashifal 9 January 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 January 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो यह दिन अच्छा है ले सकते हैं। आज की गयी मेहनत का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी भी विवाद में ना पड़े। मानसिक अवसाद एवं कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मित्रों की तरफ से आपको नई खुशखबरी मिलने वाली है। समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर आप ध्यान लगाएंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपनों से अपेक्षा न करें। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी, जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा दिन है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। योजनाएं अधूरी रहेंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर आपको कामों में सफलता मिलेगी। शाम का समय भाई-बहनो के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज छोटी-मोटी यात्राएं सभंव हैं। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। जो भूमि आप ने क्रय की है वह आपको खूब फलेगी। पैसो का लेन देन आज संभल कर करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। व्यापार हो या नौकरी, आप पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे जिसका आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत में सकारात्मक बदलाव दिखने की वजह से आप पर बना तनाव कम होगा। किसी महिला के साथ या महिला सम्बन्धी विवाद में न उलझें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें जल्दबाजी न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, आपको अपनी योजनाएं गुप्त रखने की जरूरत है। भविष्य में फायदा देने वाले निवेश के बारे में योजना बन सकती है। आपको याद रखने की जरूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो खुद अपनी मदद करता है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीजें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। लंबे समय से चली आ पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। घरेलू कामों में दबाव महसूस कर सकते हैं। काम की जगह सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। व्यक्तिगत बातों का असर काम पर बिल्कुल भी न होने दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप नौकरी के लिए पर्याप्त ध्यान दे सकते हैं। सरकारी कामकाज आसानी से पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आप वृद्धि महसूस करेंगे। आपको व्यापार में लाभ होगा और नौकरी के लिए किसी दूसरी जगह जाने का भी निर्णय ले सकते हैं। जीवन सुखमय होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप यात्रा का भी भरपूर आनंद उठाएंगे। आपके रुके हुए कार्यों में भी गति महसूस होने लगेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। परिवार में आप को संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बड़ी सतर्कता से व्यवहार करें, जो आपका रहस्य उजागर करना चाहता है। सकारात्मक सोच जिंदगी में गजब का जादू कर सकती है, कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना आज के दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में बकाया काम निपटाने पड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने कार्य पर फोकस रहे। बड़े भाइयों के सहयोग से आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। साहित्य व कला क्षेत्र के लोगों को अपने रचना-प्रदर्शन का अवसर मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button