राशिफल

राशिफल 11 अगस्त 2020 : आज इन जातकों की कुंडली में बन रहा है शुभ संयोग, सभी बिगड़े कामों में साथ देंगे बजरंग बली हनुमान

Rashifal 11 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई ऐसा काम हाथ में लेंगे जिसे आप काफी समय से टालते आ रहे थे। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। त्वचा संबंधी रोग में आराम मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आपको अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किन्तु अपने विश्वास और सकारात्मक रवैये से आप इनसे पार पा सकते हैं। आपको अपने भोजन में काफी परिवर्तन करने होंगे I हड़बड़ी में कोई भी फैसला करने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप को गलतफहमी हो सकती है जिसके चलते आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अपने भविष्य पर काम करने का समय है। अपने साथ काम करने वालों से थोड़े सावधान रहें, कोई नुकसान पहुंचा सकता है। आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

आपके कामों में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। चोट व रोग से बचें। आज व्यवसाय के पैसे का लेंन देंन न करें। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं। आप जिसके बारें में गलत सोच रहें है दरअसल वही आपकी मदद के लिए आगे आएगा। अधिक मीठा खाने से बचें। आज कोई खाने में कोई पीला मिष्ठान दान करें ग्रह दशा सुधरेगी। सेहत को लेकर अधिक तनाव न लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मन मुताबिक काम होगा, जिसको लेकर मन में उत्साह और प्रसन्नता को महसूस करेंगें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को तरक्की के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। पिता के सामने अपनी परेशानियों को साझा करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बेवजह थकान के कारण कुछ शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

काम में लापरवाही बिल्कुल न करें। फिसल कर चोट लगने की आशंका है इसलिए संभल कर चलें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बिजली से संबंधित कार्य पेंडिंग चल रहा हैं तो उसे जल्द ही ठीक करा लें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

आज आप अपनी जीवनशैली को बदलें लाभ होगा। परिवार के सदस्य कोई चीज की मांग कर सकते हैं। आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। आपको घुटनों में दर्द हो सकता है। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की न सोचें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुछ दिनों से काम की अधिकता के कारण आज आप पूरे आरामदायक मूड में है। कोई जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज किसी खट्टी चीज का सेवन न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। दूसरों कि बातों में आने से बचना होगा। गाय को गुड़ खिलाएं। बेवजह की यात्रा करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित होना पड़ेगा क्योंकि स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आज का दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला साबित होगा और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी रहेगी। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कुंभ राशि के सबसे बड़े दुश्मन होते है इन राशियों के लोग, हमेशा रहें इनसे सचेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button