राशिफल

राशिफल 22 नवंबर 2021 : आज इन जातकों को करना पड़ सकता है आर्थिक संकट का सामना, चल रहा है कठिन परीक्षा का समय, लेकिन इन पर मेहरबान रहेंगे भगवान शिव

Rashifal 22 November 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपके निजी मित्र और दोस्त भी कुछ सकारात्मक रुख लेकर आपसे मिल सकते हैं। आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। चींटियों को भोजन दें। आज बातचीत के समय विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो पार्टनर्स को एक-दूसरे के बारे में नकारात्मक बात करने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। लोगों से अधिक खुद की बातों पर विश्वास रखने की आवश्यकता होगी। सही गलत का फैसला ठीक से कर पाना फिलहाल आपके लिए संभव नहीं है। लोगों की ठीक से परख करना सीखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो सकती है। मेहनत और समझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। आध्यात्मिक बातों में रुचि बढ़ने के कारण उसी से संबंधित लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आजकल आपकी सकारात्मक सोच जैसे कि भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए शुभदाई रहेगा। क्योंकि कर्म करने से भाग्य अपने आप बल मिलेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में भी जाने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से जो चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो जाएगा। सायंकाल काल किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। विशेष प्रयास करना पड़ेगा। फिजूल खर्ची और वाद-विवाद से दूर रहें। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं को महत्त्व देंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन समान व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा।परिवार में शांति का माहौल होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान की उन्नति को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनावमुक्त रखेगा।  जिस भी व्यक्ति के साथ आप भागीदारी में काम करना चाहते हैं, उनके व्यक्तिगत जीवन की जानकारी प्राप्त करके ही अपना निर्णय लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार का कोई सदस्य आपको किसी काम ले लिए डांट सकता है। अगर आप निवेश करना चाहते है तो यह समय उचित नहीं है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने पर मन खुश रहेगा। दूसरों की सलाह पर भी ध्यान दें, इससे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती हैं। टायर-ट्यूब निर्यातकों को उपयुक्त अवसर मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। दूर स्थान पर रहने वाले किसी योग्य-विद्वान और अनुभवी व्यक्ति से बातचीत होगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। इस समय भविष्य संबंधी बनाई गई नीतियां भी प्रभावशाली रहेंगी। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आर्थिक मदद की आपको आवश्यकता नहीं होगी, फिर भी व्यवहार करते समय जागरूकता रखें। आज आपकी किसी बात का विरोध हो सकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय ना व्यतीत करें। सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या महसूस हो सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी में निवेश न करें। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी बात कह देने का समय है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपके पारिवारिक रिश्तों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। र‍िश्‍तों में कहासुनी से बचना ही बेहतर होगा। अन्‍यथा बात ब‍िगड़ती चली जाएगी। नौकरी के साथ एक और नए काम की शुरुआत करने की चाह रखने वालों को योग्य अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पेट सम्बंधित समस्या रह सकती है। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपकी पत्नी में है ये आदतें तो चमक सकती है आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button