राशिफल

मासिक राशिफल फरवरी 2024 : इस महीने इन राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, सितारे मेहरबान रहेंगे, बढ़ेगा घरेलू सुख, लेकिन ये रहेंगे किसी अनहोनी घटना के शिकार, जानिए अपना राशिफल

Masik Rashifal February 2024 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal February 2024

मासिक राशिफल फरवरी 2024

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : इस माह चार ग्रहों शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य का गोचर होना है। इन गोचरों के चलते आपके सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। ये आपके लिए कुछ समय तक परेशानी का कारण बन सकते है।

कार्यक्षेत्र : करियर में आगे बढ़ने के लिए ठोस व सकारात्मक कदम बढ़ाएंगे। यह समय अपनी योग्यताओं को बढ़ाने का भी रहेगा। व्यापार में जरूर कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और उसके लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेंगी।

आर्थिक : पहले किया गया निवेश लाभ दिखाएगा। आप अपनी योजनाओं और अपनी मानसिक स्थिति को देखते हुए इस महीने बैंक बैलेंस बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और उससे आपको बहुत राहत मिलेगी। महीने के उत्तरार्ध का समय अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कुछ नई दिनचर्या शुरू करने का समय आ गया है।

प्रेम वैवाहिक : दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है। प्रेमी जोड़े इस दौरान अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में नयी उड़ान भरना चाहेंगे और हर पल का आनंद लेना चाहेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। किसी के सामने गलत शब्दों का प्रयोग करने से परहेज करें।

उपाय : आपको प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए तथा सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए माणिक्य रत्न रविवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

शुभ रंग : नीला, गुलाबी।
शुभ अंक : 7, 12

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : यह महीना मिश्रित फल देने वाला सिद्ध हो सकता है। बता दे कि इस महीने ग्रहों में हो रहे राशि परिवर्तन से प्रथम, अष्टम और नवम भाव आपकी कुंडली में सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो आपको अपने करियर में आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि इस महीने आपकी अपने सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, इसलिए जरा संभल कर रहे। इसके साथ ही इस महीने आपको कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करने को भी मिल सकता है।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक पक्ष के मामले में आपको काफी सोच समझ कर आगे बढ़ना चाहिए और इस महीने जमा की गई राशि पूंजी को खर्च करने से भी बचना चाहिए। इसके बाद ही आप आर्थिक रूप से मजबूत हो पाएंगे।

स्वास्थ्य : बता दे कि स्वास्थ्य के मामले में ये महीना काफी ठीक रहेगा। इस दौरान आपको बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है। साथ ही आप इस अवधि में अपनी पुरानी बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं।

प्रेम व वैवाहिक : बता दे कि ये महीना प्रेमी जोड़ों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा, लेकिन जो विवाहित लोग है उनके जीवन में रोमांस और खुशहाली बनी रहेगी। हालांकि आपके पंचम भाव पर शनि की दृष्टि भी पड़ेगी जिसकी वजह से कुछ समस्याएँ जरूर पैदा हो सकती हैं।

पारिवारिक : वही अगर हम पारिवारिक जीवन की बात करे तो आप अपने धैर्य से परिवार की स्थिति में सुधार कर सकते है। जी हां खुद को संयम में रखे और हर परिस्थिति का डट कर सामना करे। इसके इलावा अगर आप लम्बे समय से किसी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे है तो वो योजना इस महीने पूरी हो सकती है।

उपाय : बता दे कि शनिदेव को काले तिल चढ़ाना काफी शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 6, 13

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य : इस राशि की बात करे तो प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और आपको इन भावों के अनुसार ही फल की प्राप्ति होगी। बता दे कि द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है।

कार्यक्षेत्र : अगर हम करियर की बात करे तो इस महीने आपको करियर बनाने के अच्छे अवसर मिलेंगे और अगर आप इन अवसरों का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाएं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से इस महीने आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप पैसों की बचत करने में भी सफल होंगे। इसके साथ ही आपको अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।

स्वास्थ्य : इस महीने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि आपको न केवल सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है बल्कि पेट सम्बंधित और बुखार की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर हो सके तो नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करे।

प्रेम व वैवाहिक : वही अगर आपके दाम्पत्य जीवन की बात करे तो उसमें उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। इसके इलावा जो लोग अविवाहित है उन्हें रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

पारिवारिक : इस महीने अपने पारिवारिक जीवन से आप कुछ खास खुश नहीं रहेंगे। पारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा हुआ रह सकता है। हालांकि आपको इस दौरान अपने छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग और स्नेह प्राप्त हो सकता है।

उपाय : बता दे कि सूर्योदय के समय हर रोज “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप जरूर करे।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 9

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Vishnu

सामान्य : इस महीने आपके राशि का स्वामी बृहस्पति आपके लग्न भाव में स्थित रहेगा जो आपको करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। वहीं आपके पंचम भाव में सूर्य और शुक्र की युति होगी जिसकी वजह से आपका प्रेम जीवन सुखद रहने की संभावना है।

कार्यक्षेत्र : अब अगर हम करियर की बात करे तो आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आपके विरोधी भी आपको नुक्सान पहुँचाने की कोशिश करेंगे। जी हां वे आपके मान सम्मान को गिराने की पूरी कोशिश करेंगे।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से ये महीना सामान्य रहेगा, क्यूकि आपके खर्चों में गिरावट रहेगी और आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि किसी जरूरी काम को लेकर धन की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन फिर भी आर्थिक पक्ष से आप संतुष्ट दिखाई देंगे।

स्वास्थ्य : अगर हम स्वास्थ्य की बात करे तो पेट से जुडी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। खानपान की आदतों को बदलें और रहन-सहन में कुछ बदलाव लाकर आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं।

प्रेम व वैवाहिक : अगर हम रिलेशनशिप स्टेटस की बात करे तो आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण रिश्ते में अस्थिरता आ सकती है और जो विवाहित लोग है वो पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर अपने जीवनसाथी से झगड़ सकते है।

पारिवारिक : अगर पारिवारिक जीवन की बात करे तो पारिवारिक जीवन में तनाव और कलेश की स्थिति हो सकती है। जी हां इस महीने परिवार में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है।

उपाय : बुधवार को सायंकाल के समय किसी मंदिर में काले तिल का दान अवश्य करें।

शुभ रंग : हल्का पीला, केसरिया।
शुभ अंक : 3, 7

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : अगर इस राशि वालों की बात करे तो इस महीने शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्टम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। बता दे कि पंचम भाव विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय को दर्शाता है।

कार्यक्षेत्र : अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो आपको अपने कार्य में जो मुश्किलें आ रही थी, वो इस महीने दूर हो सकती है। इसके साथ ही इस महीने आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके इलावा अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है और आपको उसमें लाभ नहीं हो पा रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। जी हां ऐसे में उस व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी।

आर्थिक : अब यूँ तो आर्थिक रूप से ये महीना सामान्य रहेगा, लेकिन इस महीने आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको सलाह दी जाती है कि फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और जरूरत होने पर ही धन खर्च करें।

स्वास्थ्य : महीने के शुरुआत में आपके छठे भाव यानी कि रोग के भाव में बुध स्थित रहेगा जिसकी वजह से आप इस अवधि के दौरान स्वास्थ्य को लेकर समस्याओं का सामना कर सकते हैं। इस महीने आपको पित्त की समस्या हो सकती है और बुखार तथा टायफाइड जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए अपना ध्यान जरूर रखे।

प्रेम व वैवाहिक : बता दे कि इस महीने प्रेम जीवन को लेकर जो भी फैसला करे, सोच समझ कर ही ले। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस महीने आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

पारिवारिक : इस महीने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए आप घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्चें भी करेंगे। जिससे पारिवारिक माहौल काफी शांतिपूर्ण रहेगा।

उपाय : आपको गुरुवार के दिन केले के वृक्ष को और पीपल के वृक्ष को छुए बिना जल चढ़ाना चाहिए।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 3, 16

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्य : आपके दसवें घर का स्वामी शुक्र, आरोही स्वामी सूर्य के साथ युति में है, जिसका तात्पर्य है कि आप इस समय के दौरान सक्रिय और अपने पेशे के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : आप अपने काम में अपना ज्यादातर समय व्यतीत करने वाले हैं। जो लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें इस समय के दौरान कदम उठा लेना चाहिए क्योंकि अभी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपना धैर्य न खोएं और मुश्किल परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें।

आर्थिक : इस महीने आपके द्वितीय भाव यानी कि धन भाव का स्वामी बृहस्पति द्वितीय भाव में ही वक्री अवस्था में स्थित रहेगा जिसकी वजह से आपको आर्थिक स्तर पर लाभ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपनी संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय कर रहे जातकों को इस अवधि में मुनाफा हो सकता है।

स्वास्थ्य : इस समय आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए। आप मौसमी एलर्जी, बुखार और पीलिया जैसी परेशानियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए रूप से नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करे।

प्रेम वैवाहिक : प्यार में पड़े लोग इस दौरान एक दूसरे का साथ, आराम के पल, और बेहतर समझ के खूबसूरत पल को साझा करेंगे। आप दोनों एक दूसरे के नजदीक आएंगे और साथ में काफी अच्छा समय बिताने में सफल रह सकते हैं। शादीशुदा जातकों को कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे आपसी समझ से हर मुश्किल का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।

पारिवारिक : इस महीने आप काम में इस कदर व्यस्त रहेंगे कि आप पारिवारिक जीवन में ज्यादा समय नहीं व्यतीत कर सकेंगे। घर के बड़े और बुजुर्गों का आपको इस महीने पूर्ण समर्थन और सहयोग प्राप्त हो सकता है जिसकी वजह से आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं।

उपाय : गौ माता जी को साबुत मूंग और गुड़ अपने दोनों हाथों से खिलाएं।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 9

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : यह महीना यदि कुल मिला कर देखा जाए तो सकारात्मक रहने की संभावना है। हालांकि करियर और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने आप थोड़े परेशान रह सकते हैं लेकिन इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस महीने आपकी नौकरी में आपको बहुत सावधानी से काम करना पड़ेगा। राहु और मंगल की दशम भाव में उपस्थिति इस बात की ओर इंगित कर रही है कि कार्य क्षेत्र में आपका किसी से जबरदस्त झगड़ा हो सकता है। अगर आप कारोबार करते हैं तो इस महीने अपने साझीदार के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत हो सकते हैं।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना नाजुक साबित हो सकता है। बृहस्पति और शनि के छठे भाव में तथा शुक्र बुध और सूर्य के अष्टम भाव में महीने की शुरुआत में स्थित होने से आर्थिक हानि के योग प्रबल हो रहे हैं। इस समय में किसी भी तरह का धन निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य : यदि आपके स्वास्थ्य की बात की जाए तो कुछ चुनौतियां तो बनी ही रहेंगी। आपका चतुर्थ और दशम भाव पीड़ित अवस्था में है तथा छठा और आठवां भाव भी अनेक ग्रहों के प्रभाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर कठिन समय रहेगा। आपको सुबह की सैर करना, थोड़ी जोगिंग करना, तरल पदार्थों का सेवन करना और योग और ध्यान का सहारा लेना जरूरी होगा। अन्यथा यह महीना स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है।

प्रेम वैवाहिक : प्रेम संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जाए तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपका आपके प्रियतम के बीच रिश्तो में घनिष्ठता बढ़ेगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच खटपट और मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातक सामान्य रूप से जीवन यापन करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है। घर के किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

उपाय : प्रतिदिन भगवान शंकर के परम प्रिय रूद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : पीला, हल्‍का केसरीया।
शुभ अंक : 3, 11

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

सामान्य : आप के चतुर्थ भाव में चार – चार ग्रहों की स्थिति होना और शनि की ढैया होना आपके लिए बहुत बढ़िया संकेत तो नहीं दे रहा लेकिन फिर भी इस महीने आपको ठीक ठाक परिणाम प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्र : आपकी बुद्धि बहुत तेज तरीके से काम करेगी और आपकी कम्युनिकेशन स्किल का भी आपको बेहद अच्छा लाभ मिलेगा। यही वे स्थितियां हैं, जिनका आपको अपने कार्यक्षेत्र में फल प्राप्त होगा। यदि आप कोई बिजनेस करते हैं तो यह महीना मानो आपका ही इंतजार कर रहा था।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी। जहां एक ओर आपको धन प्राप्ति होगी, वहीं उससे ज्यादा धन हानि की संभावना बनेगी। इनके बीच सामंजस्य रखना ही महत्वपूर्ण कार्य होगा। परिवार के किसी सदस्य से भी आपको इस महीने आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित परिणामदायक रहेगा। मंगल और राहु के एकादश भाव में युति आपको कान और पैरों से संबंधित कोई समस्या दे सकती है लेकिन पंचम भाव आपकी समस्या का कारण बन सकता है क्योंकि उस पर कई ग्रहों का प्रभाव होने से आपको पेट और लीवर से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है।

प्रेम वैवाहिक : प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह महीना थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आप और आपके प्रियतम के बीच आपसी समझदारी की कमी और तालमेल का अभाव दिखेगा जिसकी वजह से आप दोनों के टकराव बढ़ सकते हैं। महीने का पूर्वार्ध बहुत कठिन है इसलिए बेहद सावधानी से आगे बढ़ें।

पारिवारिक : महीने की शुरुआत में मंगल की दृष्टि पड़ेगी और सप्तम भाव पर शनि का प्रभाव होगा जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल दिखाई देगी। आपसी तालमेल का एक हल्का सा अभाव बना रहेगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और संवाद करते वक्त भाषा पर नियंत्रण रखें।

उपाय : श्री शनिदेव जी की उपासना करें और श्री शनि देव जी के मंत्रों का जाप करें।

शुभ रंग : गहरा हरा, मैरून
शुभ अंक : 4, 9

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : इस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : यदि आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे, आपके प्रयास सफल होंगे।

आर्थिक : यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखने में आप सफल रहेंगे जिससे आर्थिक लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी, उल्टे सीधे भोजन से आपको समस्या दे सकते हैं।लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। महीने के आखिरी दिनों में आंखों में जलन, पेट दर्द, बुखार जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप और आपके प्रियतम के बीच कटु वचनों का प्रयोग होगा, आपसी संघर्ष हो सकता है और एक दूसरे को बुरा भला कहने की स्थिति बन सकती है। इस स्थिति से बचने की कोशिश करें। वैवाहिक संबंधों की बात करें तो दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं। इस समय आपको रिश्ते में अनुशासन की आवश्यकता होगी।

पारिवारिक : इस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है। कई बातें आप ऐसी कह सकते हैं तो सामने वाले को बुरी लग जाएं। इससे आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं इसलिए तोल-मोल कर बोलना ही आपके लिए बढ़िया रहेगा।

उपाय : मछलियों को दाना डालना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : अगर इस राशि वालों की बात करे तो इस महीने शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्टम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। बता दे कि पंचम भाव विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय को दर्शाता है।

कार्यक्षेत्र : अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो आपको अपने कार्य में जो मुश्किलें आ रही थी, वो इस महीने दूर हो सकती है। इसके साथ ही इस महीने आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके इलावा अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है और आपको उसमें लाभ नहीं हो पा रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। जी हां ऐसे में उस व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी।

आर्थिक : अब यूँ तो आर्थिक रूप से ये महीना सामान्य रहेगा, लेकिन इस महीने आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

स्वास्थ्य : वही अगर स्वास्थ्य की बात करे तो इस महीने आपको पित्त की समस्या हो सकती है और बुखार तथा टायफाइड जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए अपना ध्यान जरूर रखे।

प्रेम व वैवाहिक : बता दे कि इस महीने प्रेम जीवन को लेकर जो भी फैसला करे, सोच समझ कर ही ले। आपको जान कर खुशी होगी कि इस महीने आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस के योग बनेंगे।

पारिवारिक : इस महीने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए आप घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्चें भी करेंगे। जिससे पारिवारिक माहौल काफी शांतिपूर्ण रहेगा। आप अपने लोगों के चहेते बने रहेंगे और इससे पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आ सकती हैं।

उपाय : बुधवार की शाम को किसी मंदिर में काले तिल का दान करें।

शुभ रंग : मैरून, काला
शुभ अंक : 5,17

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : इस माह चार ग्रह (शुक्र का वृश्चिक में, सूर्य का धनु में, बुध का धनु में और मंगल का मेष में) अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में सप्तम, द्वितीय और तृतीय भाव सक्रिय रहेंगे। इस महीने आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्र : यदि आपके करियर की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन मेहनत को अधूरा न छोड़े सफलता का यही एकमात्र उपाय है। महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे।

आर्थिक : आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आर्थिक संकट के समय कोई खास दोस्त आपकी आर्थिक मदद करेगा। इस महीने आप अपने जीवनसाथी के भविष्य के लिए निवेश करेंगे। चीजों को लोगों के दिखावे के लिए भी खर्च कर सकते हैं इसलिए आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन महीने का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

प्रेम व वैवाहिक :  जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता। आपको प्रेम के रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवनसाथी के माता पिता इस दौरान आप दोनों के बीच आयी दूरियों को दूर करने का काम कर सकते हैं।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। परिवार में मेल जॉल बना रहेगा लेकिन किसी बात पर माताजी से डांट पड़ सकती है। परिवार वालों का कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे।

उपाय : शनिवार और मंगलवार के दिन तिल के तेल का दीपक जलाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 13

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सामान्य : इस माह चार ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश एवं प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगें।

कार्यक्षेत्र : इस महीने कितनी भी मुश्किल चुनौती आये, उसे स्वीकार करने से ना डरें। करियर के मामले में आपको बेहतरीन नतीजे मिलने वाले हैं। आपको इस बात से सावधान रहेगा कि कोई आप पर कोई झूठा दोष न लगा दें, इससे आपका व्यवहार खराब हो सकता है।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार बना रहे हैं तो पहले कुछ जानकार लोगों से इसके बारे में सलाह जरूर लें।

स्वास्थ्य : काम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको प्रतिदिन ध्यान और योग का सहारा लेना चाहिए। इससे आप शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

प्रेम व वैवाहिक : इस माह आप किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से झगड़ सकते हैं और इस वजह से आप दोनों के बीच दूरी भी आ सकती है। शादीशुदा जातकों की बात की जाये तो आपका जीवनसाथी आपसे किसी ऐसी चीज की मांग इस महीने कर सकता है जिसे देने में आप सक्षम नहीं होंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो परिवार में माहौल को थोड़ा अस्त व्यस्त ही रहेगा। किसी ऐसे कागजात पर दस्तखत न करें, जिसको आपने पढ़ा ना हो अन्यथा नुकसान झेलना पड सकता है। भाई बहनों से आपके संबंध मधुर बने रहेंगे और आप एक दूसरे की सहायता करते हुए अपने जीवन को व्यतीत करेंगे।

उपाय : उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए मंगलवार के दिन लाल चंदन नहाने के जल में डालकर उस जल से स्नान करना चाहिए।

शुभ रंग : केसरीया, हल्का गुलाबी।
शुभ अंक :  3, 8

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal February 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है आखिर यज्ञ और हवन में क्या अंतर होता है, यह भी जानिए हिन्दू धर्म में इनका क्या महत्त्व है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button