राशिफल

राशिफल 18 अक्टूबर 2022 : आज बजरंग बलि हनुमान जी की असीम कृपा से कटेंगे इन जातकों के संकट, होगी सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी, लेकिन ये लें समझदारी से काम

Rashifal 18 October 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो हल होने की उचित संभावना है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह पर जरूर अमल करें, आपको कोई उचित सलाह मिल सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रूचि बढ़ सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ये समय अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने का है किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। कुल मिलाकर दिन शांति पूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बच्चों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को व्यवस्थित रखने में सक्षम रहेगा। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे है, लेकिन किसी पर जल्दी यकीन न करे। वही मुश्किल हालातों में भी आत्म विश्वास जरूर बनाएं रखे, यही आपके लिए बेहतर होगा। कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नौकरी से जुड़े जातकों को सतर्क रहकर कार्यक्षेत्र में कार्य करना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खर्चों में हो रही वृद्धि के कारण एक सही बचत बनाकर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ ले पाएंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिशियल कामकाज में लापरवाही न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। आनाकानी करना नुकसानदेह हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक गंभीरता से सोच विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी तरह की व्यवसायिक मुकाबले में हार हो सकती है। इस तनाव को अपने पर हावी ना होने दे। धैर्य से अपने कामों के प्रति समर्पित रहे। खांसी-जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों से बचने के लिए दिनचर्या सुव्यवस्थित रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा।  रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाना नुकसान देगा। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी का मार्गदर्शन अवश्य लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों के नजदीकी संबंधों में कई परिवर्तन आ सकते है, जिसके कारण आप परेशान भी हो सकते है। इसलिए अगर हो सके तो थोड़ी देर मेडिटेशन जरूर करे, इससे आपके मन और दिमाग को शांति मिलेगी। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम के सिलसिले में अत्यधिक प्रयास करने पर आंशिक सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में आज आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। छात्रों को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए आज आप नई योजना बनाएंगे। रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय सही होने के बाद भी परिवार के लोगों के विरोध का सामना हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दिन व्यस्त होने के बावजूद आपको संभलकर कार्य करना होगा। किसी भी तरह का मौका न जाने दें। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। बुरी संगति से हानि पहुंच सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। पुरातत्व और पर्यटन से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। कारोबार और नौकरी में वरिष्ठों से सलाह लेना सबसे अच्छा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। अचानक से कोई मुसीबत व समस्या खड़ी हो सकती है। परंतु सूझबूझ और सावधानी से आप इससे उबर भी जाएंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क में रहना आप के लिए मानहानि का कारण बन सकता है। सामने वाले व्यक्ति को भी ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान आपके द्वारा रखा जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे। ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button