राशिफल

राशिफल 14 फरवरी 2023 : आज बजरंग बली हनुमान के आशीर्वाद से ये जातक प्राप्त करेंगे कैरियर में सफलता, परिवार और मित्रगण देंगे हर कदम पर साथ, लेकिन इनको रहना होगा जरा सावधान

Rashifal 14 February 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता हो जाएंगी। सही निर्णय लेने के बावजूद कुछ चीजें आपके पक्ष में नहीं होंगी। आज बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। आप अपने कार्यों को पूरा करने में तल्लीन रहेंगे। आपकी कड़ी मेहनत परिणाम देगी और सब कुछ पूरा हो जाएगा। आप जिन भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे जल्द सुलझ जाएंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपका दिमाग काफी तेजी से कार्य करेगा। आप अपनी सभी योजनाओं को आसानी से पूरा कर सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल तथा सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी। वातावरण के दुष्प्रभाव से अपना उचित बचाव रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके कार्यों की आलोचना होगी। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। महंगी खरीदारी न करें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। मानसिक तनाव की वजह से थकान व ऊर्जा की कमीं महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें हल्की-फुल्की परेशानियां तंग कर सकती हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी इनकम में कमी आ सकती है। नौकरी में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को कठिन काम मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

वर्तमान वजह से अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाना जरूरी है। आफिस के काम घर से ही सुचारू रूप से चलते रहेंगे, सिर्फ आपको फोकस रहने की जरूरत है। आज कुछ समय के लिए स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आयुर्वेद और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम का विस्तार बढ़ाने के लिए उचित मदद प्राप्त होगी। किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कोई नया बिजनेस संबंधी कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। धन के आगमन के संकेत हैं। आप अपने विचारों और भावनाओं को अपने साथी के साथ अवश्य साझा करें। किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। आप कुछ मामलों में अपनी नेतृत्व क्षमताओं का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। घरेलू मामलों में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। काम को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की आवश्यकता हो सकती है। फिलहाल जितनी बातों पर आपका नियंत्रण है उन बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। खान-पान पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य किसी राजनीतिक व्यक्ति की सहायता से हल हो सकता है। आपकी लव लाइफ में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं। सेहत का पूरा ख्याल रखें, काम के दबाव में सेहत के मामलों को अनदेखा ना करें। जॉब के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों को टीवी या मोबाइल से बचाने की जरूरत है। भाई बहनों से तालमेल बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। अगर कोई राजकीय कार्य रुके हुए हैं, तो उन्हें आज पूरा करने का प्रयास करें। समय अनुकूल है। करियर के लिहाज से कुछ जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। । आज आपका खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आप चाह कर भी उसे टाल नहीं सकेंगे। सलाहकार का प्रोफेशन करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको नकारात्मक नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों से सामंजस्य बनाकर रखें। यह एक सकारात्मक दिन होगा। आपको अपने बच्चे के साथ अधिक समय बिताना होगा। आज पैसों की आमद होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। काम से संबंधित बातों में आर्थिक नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

जिसको आप बुरा भला कहते है वही आपका सच्चा मित्र बनकर सामने आएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको कुछ मामलों में तारीफ मिल सकती है। अभिभावकों को बढ़ते हुए बच्चों के बदलती आदतों पर पैनी निगाह रखनी होगी। उनके दोस्त भी घर आएं तो उनकी हरकत पर निगरानी रखें। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ सुधार लाने की जरुरत दिख सकती है। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में तो इसके लिए आज का दिन उचित नहीं है। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button