दिलचस्प

इतिहास की तीन खूबसूरत औरतें है ये, जिनकी वजह से हुए बड़े बड़े युद्ध

इसमें कोई शक नहीं कि इतिहास में जितने भी युद्ध हुए है, उनकी सबसे बड़ी वजह औरतों को माना जाता रहा है। अब जाहिर सी बात है कि प्राचीन समय में औरतों की खूबसूरती देख कर जिस तरह से राजा महाराजा और बाकी योद्धा सब कुछ भूल जाते थे। तो ऐसे में उन्हें हासिल करने के लिए युद्ध होना तो बहुत लाजिमी सी बात है। बहरहाल इतिहास की तीन खूबसूरत औरतें जिनकी वजह से बड़े बड़े युद्ध हुए, आज हम आपको उनसे रूबरू करवाना चाहते है। तो चलिए अब आपको इस बारे में थोड़ा विस्तार से बताते है।

इतिहास की तीन खूबसूरत औरतें

इस रानी की वजह से चितौड़गढ़ हो गया था समाप्त :

रानी पद्मिनी: सबसे पहले हम चितौड़गढ़ की रानी पद्मिनी की बात करते है। जो इतिहास की सबसे खूबसूरत रानी मानी जाती है और जिनके कारण पूरा चितौड़गढ़ खत्म हो गया था। गौरतलब है कि जब भारत पर खिलजी वंश का राज था, तब खिलजी की नजर रानी पद्मिनी पर पड़ी और फिर खिलजी ने चितौड़गढ़ में करीब आठ महीने तक अपना डेरा डाले रखा था। मगर इसके बावजूद भी वह रानी पद्मिनी को हासिल नहीं कर पाएं थे। बता दे कि इस रानी के जीवन को लेकर फिल्म पद्मावत भी बनाई गई है।

मुगल बादशाह अकबर की पत्नी बनी खूबसूरत जोधाबाई:

रानी जोधाबाई: इसके बाद हम रानी जोधाबाई की बात करते है। जो मुगल बादशाह अकबर की पत्नी थी। बता दे कि जोधाबाई को हासिल करने के लिए मुगल बादशाह अकबर ने आमेर पर चढ़ाई कर दी थी। वही अगर हम इतिहास के पन्नों को पलट कर देखे तो ऐसा कहा जाता है कि अकबर ने जोधाबाई को एक मेले में देखा था और मेले में देखते ही उन्हें जोधाबाई से प्रेम हो गया। ऐसे में जोधाबाई को अपना बनाने के लिए उन्होंने आमेर पर धावा बोल दिया था और आखिरकार जोधाबाई उनकी पत्नी बन ही गई।

खिलजी ने बेटी के प्रेम को खत्म करने के लिए किया था यह युद्ध:

शहजादी फिरोज: अब आखिर में हम शहजादी फिरोज की बात करते है। यह खिलजी की बेटी थी और यह चालोर के कार्नर देव से प्यार करती थी। मगर जब खिलजी को इस बात का पता चला तो उन्होंने चालोर के दुर्ग पर आक्रमण कर दिया और इस युद्ध में कार्नर देव वीरगति को प्राप्त हो गए। तो ये है इतिहास की तीन खूबसूरत औरतें, जिनके कारण कई बड़े बड़े युद्ध हुए और ये युद्ध इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गए।

दोस्तों आपकी नजरों में इनमें से कौन सी ऐसी रानी है जो न केवल खूबसूरत बल्कि बेहद बहादुर भी थी। इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

यह भी पढ़ें : प्राचीन समय में राजाओं को आकर्षित करना नहीं था आसान, इसलिए रानियां करती थी ये खास काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button