राशिफल

राशिफल 17 जून 2022 : आज इन जातकों को होगी शुभ समाचारों की प्राप्ति, बनी रहेंगी पारिवारिक खुशियां, लेकिन इनको हो सकती है करियर सम्बंधित समस्या

Rashifal 17 June 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियां से शरीर तकलीफ में रहेगा। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाए समझदारी से काम लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आपके रिश्ते अच्छे होने की संभावना है। किसी तरह की दुर्घटना या चोट से बचें। आर्थिक गतिविधियां मंद पड़ने की वजह से चिंता रह सकती है। परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्वभाव में नेगेटिविटी लाने की बजाय अपने कार्य करने की नीतियों में बदलाव लाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। ऋण के लेने-देने का दबाव बना रहेगा। किसी यात्रा पर जाना बोरिंग हो सकता है। दूसरी की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। अपने साथी के व्यवहार से अंचभित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

 बहुत अधिक व्यावहारिक हो जाना संबंधों में खटास ला सकता है। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना उत्पन्न होने से आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए अपने स्वभाव मे सहजता बनाकर रखना अति आवश्यक है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में आज एक-दूसरे को समझने का मौका मिल सकता है। परिवार के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यापार के क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर होगी। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह आपको उपलब्धियां दिलवाने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्चाधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।  गर्मी व उमस की वजह से सिर दर्द रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला-भुना खाने से परहेज करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दूसरों को लेकर टेंशन हो सकती है और आप दुखी भी हो सकते हैं। आज किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे और मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। आंखों से संबंधित तकलीफ अचानक से बढ़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

कोई लाभदायक समझौता होने के योग हैं। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। छात्रों का आज का दिन ठीक रहने वाला है। भविष्य के लिए कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी काम में नई शुरुआत होती हुई नजर आ रही है। यह बदलाव कठिन है, लेकिन इस बदलाव के कारण जीवन को नई दिशा प्राप्त होगी। किसी को उधार पैसा न दें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी मानसिक परेशानी कम होगी। आज अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ जायेंगे। आपको व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी खास काम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आप अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है जो आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक होगी। जरूरत से ज्यादा मधुर और शुभ चिंतकों से सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आर्थिक लाभ होगा लेकिन कुछ फालतू खर्चे भी हो सकते हैं। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रह सकती है। कोई नया काम शुरू करने के लिए अपने परिवार का साथ मिलेगा। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं I  दोस्तों के दिल के करीब रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कार्य के दौरान धैर्य रखें। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। संतान से कोई सकारात्मक समाचार मिलेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को कठिन परीक्षा विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको किसी महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचने में देर हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button