अध्यात्म

नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

नीम करोली बाबा का नाम 21वीं सदी के महान संतों में लिया जाता है। उनके द्वारा दिया गया ज्ञान आज भी कई लोगों का मार्ग दर्शन कर रही है। नीम करोली बाबा के उपासक उन्हें हनुमान जी का अवतार मानकर पूजते हैं। हिंदू धर्म में संत, महात्मा, ऋषि, मुनि एवं गुरु का गहरा महत्व है। जो व्यक्ति इन सभी के द्वारा बताए गए आध्यात्मिक मार्ग पर चलता है, उसे जीवन में कई प्रकार की सफलताएं प्राप्त होती हैं। इन्हीं में से एक विश्व प्रख्यात संत थे नीम करोली बाबा, जिनके भक्त न केवल देश में बल्कि, विदेशों में भी मौजूद है। नीम करोली बाबा की भक्तों में मार्ग जकर्बर्ग और स्टीव जॉब्स का भी नाम शामिल है। उन्होंने अपने जीवन काल में कई लोगों का मार्गदर्शन किया था और कई ऐसी बातें बताई थीं। जिनसे व्यक्ति को सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं कि नीम करोली बाबा ने किन तीन चीजों को बताया था सफलता का चिन्ह। अगर यह संकेत मिलते हैं, तो समझना चाहिए कि व्यक्ति का अच्छा समय शुरू होने वाला है।

साधु संत का दिखाई देना :

नीम करोली बाबा के अनुसार, जिस व्यक्ति को साधु संत नियमित रूप से नजर आते हैं। उन्हें जीवन में कई प्रकार की सफलताएं प्राप्त होती है। यह संकेत है कि उनका अच्छा समय शुरू होने वाला है। साधु संतों का नजर आना इस बात का चिन्ह है कि देवी-देवताओं की कृपा दृष्टि व्यक्ति पर बनी हुई है। यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

भावुक होना है अच्छे समय का चिन्ह :

नीम करोली बाबा बताते हैं कि जो व्यक्ति हर समय सच्चे मन से भगवान का भजन और कीर्तन करता है। साथ ही भक्ति के समय उसके आंखों से आंसू गिरने लगते हैं तो यह चिन्ह है कि व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। माना जाता है कि भक्ति के समय आंसुओं का गिरना शुभ संकेत होता है।

पशु-पक्षियों का घर पर नियमित आना :

नीम करोली बाबा के द्वारा ऐसा बताया गया है कि जिस व्यक्ति के घर पर नियमित रूप से पशु-पक्षी आते रहते हैं, तो यह भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि व्यक्ति के अच्छे दिन बहुत ही जल्द शुरू होने वाले हैं। इसके साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी उनके ऊपर बरसने वाली है। यह संकेत इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि घर-परिवार में खुशियां भी आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें : अगर कुंवारों को ऐसे सपने आएं तो समझ लीजिये कि जल्द होने वाली है उनकी शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button