राशिफल

राशिफल 17 जनवरी 2024 : आज इन राशियों के लिए ठीक नहीं है ग्रह-स्थिति, नौकरी में भी मिल सकता है कष्ट, लेकिन इनके लिए बेहतरीन रहेगा आज का दिन

Rashifal 17 January 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 January 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको पार्टनर से उपहार मिल सकता है। दूसरों की सेवा तथा सहयोग का भाव मन में रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए समय संघर्षपूर्ण है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। जीवनसाथी से बिगडते रिश्ते को सुधारने में कामयाब होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए कठिन हो सकता है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। मानसिक रूप से भी थकान रहेगी। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ सहयोग रखना आवश्यक है। पुराना अटका पैसा मिल सकता है। ड्राइविंग करते समय पूरी सावधानी बरतें। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। आपकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। पत्नी व बच्चों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अनावश्यक नकारात्मक विचारधारा के लोगों से भी दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपकी सोच में बदलाव आएगा जिससे आपको सम्मान व यश की प्राप्ति होगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। व्यापार से जुड़े सभी मामले पूरे हो जाएंगे। अगर आप किसी को सच्चे दिल से प्यार करते हैं तो, उसे पाने के लिए आप प्रयास करेंगे। आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। मां लक्ष्मी की आराधना करके शुरू किया गया काभ लाभदायक सिद्ध होगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। व्यापार के नए अनुबंध हो सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में भी बदलाव लाना होगा। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज माता पिता के सहयोग से समाज में आप अपने जीवन में अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। यदि आप कोई न एक व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज कर लीजिए यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। इसी व्यक्ति के द्वारा आप अपने व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव देख पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा अपने सहयोगियों के साथ ही संबंध खराब हो सकते हैं। कोई अनजाना डर बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा। आप स्वयं के दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नया स्रोत ढूँढ पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। अनावश्ययक तनाव स्वास्थ्य को कष्ट दे सकता है। छात्रों के लिए यह अनुकूल समय होगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। किसी से किया हुआ वादा निभाने में समस्या आ सकती है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। आखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। दुविधा रहेगी। तनाव और दबाव से दूर रहें, ये आपको कमजोर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके सितारे एक अजेय ऊर्जा के साथ आपको आशीर्वाद दे रहे हैं, इसलिए तैयार रहें। किसी से मनमुटाव चल रहा है तो वो खत्म होगा। नौकरी पेशा लोगों को साथी कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। तनावमुक्त माहौल का निर्माण होगा। बेरोजगारी की समस्या दूर होगी जो आपके उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

वैवाहिक जीवन में परेशानियों की स्थिति पैदा हो सकती है। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, सिर्फ मौसमी परेशानियों से अपना बचाव रखना जरूरी है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button