राशिफल

राशिफल 23 नवंबर 2020 : आज भगवान शिव की कृपा से इन राशियों का भाग्य रहेगा शीर्ष पर, चमक जाएगी इनकी जिंदगी

Rashifal 23 November 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप कुछ कामों को अगले दिन पर टाल सकते हैं। आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति गंभीर रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। दुविधा रहेगी। तनाव और दबाव से दूर रहें, ये आपको कमजोर कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

उधार दिये हुए धन की वापसी हो सकती है। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और बात भी बन सकती है। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें ताकि इम्युनिटी बनी रहे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षण कार्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए। थोड़े प्रयास से काम बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

करियर के लिहाज से दिन थोड़ा आलस भरा हो सकता है। आज कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसका आप कुछ समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार के संबंध में निर्णय लेते समय सतर्क रहें। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन करें फलदायी रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। बेरोजगारों को खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ जातक अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार इस माह बना सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे इससे आपके संबंधों में मिठास आयेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। परिवार की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन पिता के साथ आपके संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता मिलने की संभावना है मेहनत जारी रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कोई पुराना लेन देन आपको परेशान कर सकता है। अपनी सेहत पर भी ध्यान देने का समय है। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

वैवाहिक जीवन में परेशानियों की स्थिति पैदा हो सकती है। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मन परेशान हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। अपरिचित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। काम की अधिकता की वजह से थकान व शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button