राशिफल

राशिफल 19 मई 2021 : आज का बुधवार इन जातकों के लिए रहेगा किसी सच होते सपने की तरह, जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर, जानिए अपना भाग्यफल

Rashifal 19 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्चों में थोड़ी कटौति करनी पड़ सकती है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल भी रहेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। यह समय आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी भी विशेष कार्य के प्रति निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें, उसके बाद उसे क्रियान्वित करें। वैवाहिक जीवन में खुशी रहेगी। बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। त्वचा संबंधित एलर्जी तकलीफ देगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें। सकारात्मक बने रहे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ समय ज्ञानवर्धक तथा नई-नई बातों की जानकारियां हासिल करने में भी व्यतीत करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। फोन, ईमेल आदि के माध्यम से आपके कई महत्वपूर्ण काम बनेंगे। जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मेडिटेशन और ध्यान करना भी जरूरी है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। आलस्य का त्याग करें। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। गृहस्थ जीवन में थोड़ी नीरसता हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ घरेलू मसले पर विवाद हो सकता है। आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए बेवजह लोगों से मिलना-जुलना नहीं चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyव्यापार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बना सकते हैं, छोटे निवेश करना उचित रहेगा। घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार में कोई बुजुर्ग हैं तो उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जॉब में बदलाव का सोच रहे हैं तो बात आगे बढ़ा सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। बच्चों के प्रति आपके द्वारा कोई लिया गया निर्णय बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

समय की मेहरबानी का भरपूर लाभ लेने के लिए दिन भर जुटे रहिये। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार तथा दोस्तों के साथ भी बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नए मित्र बन सकते हैं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम की शुरुआत में अधिकतर तनाव महसूस होगा और घर संबंधित भी कुछ चिंताएं सताती रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। आज आप जरूरतमंदों की स्थिति देखकर आप सहायता करने के लिए आगे आ सकते हैं। विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से हट सकता है, जिससे उनकी शिक्षा में व्यवधान आएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में विशेष रुप से ध्यान रखने की जरूरत है। घर संबंधित बातों का निर्णय पार्टनर को ही लेने दे। इस समय कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जिनमें कटौती करना भी मुश्किल होगा। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

काम के सिलसिले में थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन फिर भी आप अपनी तरफ अच्छा काम करेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। सोसाइटी में आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। सितारे आपके पक्ष में हैं, अवसर का लाभ उठाएं। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। उत्साह में आकर बिना पर्याप्त चिन्तन-मनन के किसी भी बात पर निर्णय न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button