राशिफल

राशिफल 18 सितम्बर 2020 : आज माँ लक्ष्मी करेंगी इन जातकों को खुशहाल, बढ़ेगा कारोबार और होगा धन लाभ

Rashifal 18 September 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप थोड़े-बहुत असहज महसूस करते रहेंगे। आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मजे करेंगे। किसी को उधार देने से पहले सोचें और उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। आपको सामाजिक व पारिवारिक सराहना भी प्राप्त होगी। पिता से वाद-विवाद टालें। आपका और उनका नजरिया अलग अलग होना, आपको या उनको गलत साबित नहीं करता। मानसिक स्तर पर कमजोर महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आसपास के लोगों से संभल कर रहें। दूसरों को अपने ऊपर हावि होने की अनुमति न दें और ऐसी स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहें। गर्दन का दर्द परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपना काम बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपसी बातचीत में कुछ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। धार्मिक कार्यों में भी आप रूचि ले सकते हैं। अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई स्थान परिवर्तन संबंधी सूचना मिलने की संभावना है। अपने अंदर गजब की ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा करेंगे और अपनी प्रतिस्पर्धी को बहुत पीछे छोड़ देंगे। खानपान संबंधी पर्याप्त सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। परेशान नहीं होना है आप अपनी हिम्मत से सफलता पा लेंगे। निवेश की दृष्टि से दिन अशुभ है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोई अटकी प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने उत्साह और पहचान से करियर के मामलों को खराब न होने दें। नवविवाहित व युवा युगल आपसी नजदीकी का आनंद उठाएंगे। किसी नये टेंडर के आवेदन के लिए कर सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं। अपने कुछ निर्णयों की समीक्षा कर लीजिए, ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने जीवन से नकारात्मकता साफ करें, यह आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। किसी नजदीकी मित्र के यहां धार्मिक समारोह में जाने का अवसर भी बनेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। अनावश्यक वस्तुओं पर धन खर्च करने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। परिवार से जुड़ी महत्वकांक्षा जल्दी पूरी होगी। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी बने रहने से दिक्कत महसूस नहीं होगी। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गायों को गुड़-रोटी दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा,आश्वासन प्राप्त होंगे। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। दोस्त मदद को तत्पर रहेंगे। कोर्ट के संबंधी कोई मामला अभी उलझ सकता है। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है, जल्द ही हल मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। आज किसी खट्टी चीज का सेवन न करें। बच्चों का ध्यान रखें। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन लापरवाही न बरतें। आपका मूड काफी बेहतर रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button