राशिफल

राशिफल 6 मई 2021 : आज इन राशियों के ग्रह दे रहे है शुभ संकेत, भगवान विष्णु करेंगे आर्थिक तरक्की में बढ़ोतरी, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 6 May 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। समय का पूरा आनंद उठाएं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है। कुछ पारिवारिक मसलों को लेकर भाइयों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपसी संबंधों में खटास ना आने दे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कोई नया वाहन खरीदने में भी आपका धन खर्च होने की आशंका है। आपकी सफलता की संभावना अधिक है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी है। पैसे के लेनदेन से संबंधित कोई भी कार्य ना करें। वैवाहिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, भरोसा बढ़ेगा, प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बाहरी वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करने का उचित समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सकारात्मक बने रहे तथा मेडिटेशन व योगा भी अवश्य करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। विधार्थियों को पढाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है। घर बैठकर शिक्षा का विकल्प ढूंढें और उस दिशा में पूरी तरह से प्रयास करें, सफलता मिलेगी। मन को छोटा न करें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज का दिन बेहद खास रहने वाला है। जीवन की ज्यादातर परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपका मन खुश रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर परिवार संबंधी कार्यों में व्यवस्था बनाकर रखेंगे। खुद को भावनात्मक रूप से भी काफी मजबूत महसूस करेंगे। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे। शादीशुदा जिंदगी बेहतर होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। त्वचा संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नए संपर्क स्थापित करते समय सावधान रहें तथा अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद ना करें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जो जातक शादीशुदा है उन्हें अपने ससुराल पक्ष से किसी भी तरह के विवाद में आने से बचना चाहिए। जुखाम, गला खराब आदि जैसी परेशानियों की वजह से सिर में दर्द या भारीपन रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, आपको छुपकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। किसी महिला पर आप धन खर्च कर सकते हैं। यदि किसी के स्वभाव के कारण आपको तकलीफ हो रही है तो उस बात को खुलकर जाहिर करने की आवश्यकता होगी। स्थानीय यात्रा की अधिकता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कभी-कभी आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ करने से आप कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि खो भी सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम में उतार-चढ़ाव आने के कारण स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। परिवहन सेवा अधिकारियों के लिए भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। पहले बनाई गई योजनाओं का लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे।  घर में कोई मांगलिक कार्य होने में देरी है। कपड़ा निर्यातकों के लिए काम बढ़ाने का समय है। मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें और वजन को नियंत्रण में लाने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyवर्तमान ग्रह स्थिति अनुकूल है। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलाये भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button