राशिफल

राशिफल 11 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेंगी भगवान गणेश की कृपा दृष्टि, नए काम लाभकारी सिद्ध होंगे, आर्थिक स्तिथि भी रहेगी शानदार, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 11 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पुरानी किसी नकारात्मक बात से मन विचलित रह सकता है। व्यावहारिक बने तथा दिनचर्या को व्यवस्थित बना कर रखना जरूरी है। तथा मन को भी संयमित रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी समय जरूर व्यतीत करें। दफ्तर में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने किए गए कामों को लेकर जिम्मेदारी भी अच्छे से पूरी करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप भविष्य संबंधी बेहतरीन निर्णय लेंगे। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आपकी कार्यप्रणाली पर उसका कोई भी नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी जरूरी कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और सहयोग से सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। आपको फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। किसी से बहस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। आज कोई मेहमान शुभ समाचार लेकर आपके घर आ सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक स्तिथि सामान्य रहेगी लेकिन आय के साधन कम हो सकते है। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। दांपत्य जीवन में आज बढ़िया नतीजे मिलने के आसार हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज उधार दिए हुए रुपयों की वसूली होने से आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी। इतनी परेशानियां झेलने के बाद आप इससे सबक लेंगे और भविष्य में किसी को भी उधार देने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा है, मौसमी फल का सेवन करें। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना पड़ेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

ग्रह स्थिति अनुकूल है। सुख के साधन प्राप्त होंगे। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। किसी व्यक्ति के साथ हो रहे विवादों में आपकी नकारात्मक बातों की अधिक चर्चा होने के कारण आपको रोष महसूस हो सकता है। घर के सदस्य इच्छा पूर्ति के लिए जिद्द करेंगे, जिसे पूर्ण करने पर खर्च होगा। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

करियर के लिहाज से यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। परिवार के लिए नई दिशा तैयार करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। मित्रों के लिये आज आप छोटी पार्टी दे सकते हैं। निजी यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। जो विद्यार्थी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे अपने जीवन में नए आयाम स्थापित करेंगे। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक शांति रहेगी। घर का माहौल भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ अच्छे अवसर भी मिलेंगे। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी के विवाह की रूपरेखा बनेगी। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आपके रिश्ते मे तनाव आ सकते हैं। इस समय थकान अनिद्रा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको बहुत ही होशियारी से काम लेना होगा। स्वयं के अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अचानक से आ रहे बदलाव के लिए आप तैयार नहीं हैं, लेकिन परिस्थिति के साथ समझौता करके ही आगे बढ़ना एकमात्र मार्ग है। नए लोगों से मेल जोल बढेगा। आपके सभी दुखों का अंत होगा। आप अपने कठोर भाषण और अहंकार से किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। अचानक आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। नए कार्य की शुरुआत न करना आपके हित में रहेगा। बुद्धिमता पूर्ण निर्णय लेने का समय है। आपका बच्चा आपको चिंता का कारण दे सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। लेन-देन के कार्यों में आज सावधान रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button