बॉलीवुड

बॉलीवुड के सितारों की शादी के बाद की पहली तस्वीर, होती है आम लोगों से हट कर

इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी जोड़ियां है जिन्हें दर्शक एक साथ देखना काफी पसंद करते है और इनमे से कुछ रियल लाइफ जोड़ियां ऐसी भी है जो दर्शकों की फेवरेट है। अब यूँ तो आपने कई बॉलीवुड सितारों की शादी के नजारे देखे होंगे लेकिन क्या आपने बॉलीवुड सितारों की शादी के बाद की पहली तस्वीर देखी है। अगर नहीं देखी तो आप यहाँ देख सकते है और हमें यकीन है कि आपको इन बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें जरूर पसंद आएंगी।

शादी के बाद बॉलीवुड सितारों की पहली तस्वीर :

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन : इन दोनों की शादी बीस अप्रैल 2007 को हुई थी और बच्चन परिवार की इस शादी ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। जी हां अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की रस्मों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी, लेकिन शादी के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक जब पहली बार तिरुपति गए थे तब शादी के बाद की इनकी पहली तस्वीर सामने आई थी।

बॉलीवुड सितारों की शादी

करीना कपूर और सैफ अली खान : बता दे कि यह जोड़ी भी शादी से पहले और शादी के बाद खूब सुर्ख़ियों में रही थी। जी हां चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली और इनका बेटा तैमूर भी अक्सर मीडिया में छाया रहता है। इन दोनों की शादी के बाद की पहली तस्वीर तब देखने को मिली थी, जब ये अपनी शादी को रजिस्टर करवा चुके थे।

बॉलीवुड सितारों की शादी

सोहा अली खान और कुणाल खेमू : इन दोनों की शादी में केवल कुछ खास मेहमानों को ही बुलाया गया था, लेकिन इनकी शादी काफी शाही तरीके से हुई थी। बता दे कि इससे पहले सोहा और कुणाल दोनों लिव इन में रह रहे थे और पेरिस में कुणाल द्वारा प्रपोज करने के बाद सोहा ने शादी के लिए हां कहा था। ऐसे में मुंबई वाले घर में शादी होने के बाद इन दोनों ने मिस्टर और मिसेज के रूप में पहली तस्वीर सब के साथ शेयर की थी।

बॉलीवुड सितारों की शादी

शादी के बाद बेहद खूबसूरत दिख रही थी ये जोड़ियां :

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर : बता दे कि करीब पांच साल पहले शाहिद ने दिल्ली की इक्कीस साल की लड़की मीरा से शादी की थी और ऐसे में दोनों की उम्र को लेकर खूब चर्चा भी हुई थी। हालांकि आज ये दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है और शादी के बाद इन्होने पहला पोज शटरबग के लिए दिया था। जिसकी इनके फैंस ने खूब तारीफ की थी।

बॉलीवुड सितारों की शादी

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर : इन दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और इनकी शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। वही अगर शादी के बाद इनकी पहली तस्वीर की बात करे तो इन्होने पहला पोज शटरबग के लिए दिया था और ऐसे में इनके फैंस ने इनकी जोड़ी की काफी तारीफ की थी।

बॉलीवुड सितारों की शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली : अब इस जोड़ी की शादी के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे। इन दोनों की शादी भले ही इटली में गुपचुप तरीके से हुई थी, लेकिन इनकी शादी की चर्चाएं भारत में चारो तरफ हो रही थी। हालांकि विरूष्का ने ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीर जरूर शेयर की थी लेकिन लोगों को इस जोड़ी की पहली झलक दिल्ली में हुए रिसेप्शन में देखने को मिली थी।

बॉलीवुड सितारों की शादी

शादी के बाद इस रूप में पहली झलक देखने को मिली थी इन बॉलीवुड जोड़ियों की :

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह : इन दोनों की जोड़ी को परदे पर जितना पसंद किया जाता है, रियल लाइफ में दर्शकों को इनकी जोड़ी उससे भी कही ज्यादा पसंद है। ये दोनों दो साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे और इनकी शादी भी इटली में ही हुई थी। यही वजह है कि इनके फैंस को इनकी शादी के बाद पहली झलक तब देखने को मिली जब ये दोनों मुंबई वापिस आ रहे थे, जहाँ इन्होने शटरबग के लिए पोज दिया था।

बॉलीवुड सितारों की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस : अब इस कपल की शादी से तो हर कोई वाकिफ है, क्यूकि इनकी शादी दो साल पहले दिसंबर के महीने में ही हुई थी। बता दे कि इनकी शादी जोधपुर में हुई थी और काफी शानदार तरीके से हुई थी। बहरहाल शादी के एक दिन बाद इनके फैंस को इनकी पहली झलक देखने को मिली थी, जिसमें प्रियंका ने मांग में सिंदूर डाल रखा था और वह काफी खूबसूरत लग रही थी।

बॉलीवुड सितारों की शादी

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं की आपकी पसंदीदा जोड़ी कौन सी है।

यह भी पढ़ें : इतने सालों बाद माधुरी दीक्षित ने बताया आखिर इसलिए इस फिल्म में किया था उन्होंने संजय दत्त और सलमान के साथ काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button