राशिफल

राशिफल 27 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी मां संतोषी की मेहर, पारिवारिक और आर्थिक अड़चने होंगी दूर, प्रेम संबंध होंगे मजबूत लेकिन स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल

Rashifal 27 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी भी कठिन परिस्थिति का व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करें। आपके सपने साकार हो सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। परिस्थितियाँ आपके लिये काफी अनुकूल हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। मित्रों की संगति आज आपके लिए ज्यादा कारगर नहीं रहेगी। गले में इंफेक्शन और एलर्जी की दिक्कत रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद से बचें। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करें। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होना आपकी चिंता का विषय हो सकता है। अगर आज आपकी कोई मदद करें तो धन्यवाद देना न भूलें। आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। बेवजह किसी के मामले में राय देने के कारण उसके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। किसी न किसी बात में गलती हो सकती है, लेकिन इसे खुद की हार न समझें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आपकी रुचि बढेगी। काम की अधिकता और तनाव का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दूसरों की बातों में आकर वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा, सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है। लव रिलेशनशिप को सुधारने की जिद फिलहाल न रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके विचारों में स्पष्टता नजर आएगी, इस वजह से कठिन निर्णय आसानी से ले पाना संभव हो सकता है। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर भविष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें। जिन रिश्तों की वजह से तनाव हो रहा है, उन रिश्तों से खुद को दूर रखना आपके लिए आसान होगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, संतान सुख प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मीडिया व बैंकिंग जॉब वालों को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को किसी नयी जगह पर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही कार्य के दबाव और तनाव से आपको राहत मिल सकती है और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करे। आपका व्यापार ठीक चलेगा और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा। अपना भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति के खिलाफ निर्णय लेकर काम करना फिलहाल संभव नहीं है। अदालत में चल रहा विवाद पक्ष में आ सकता है। यदि किसी विवाद में महत्वपूर्ण कार्यवाही करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ये समय भावनाओं के बजाय ज्ञान और चतुराई से काम लेने का है। आप अपने आसपास की स्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आप और आपके परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। अधिक तनाव के कारण सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आप बेबाकी से अपने विचारों को रखेंगे। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी। व्यापार में आज कुछ सकारात्मक गतिविधियों की शुरुआत हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायी लोगों को अपनी नियमित आय अर्जित करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने दिल की बात सुनें। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको अपनी संतान की इच्छाओं-भावनाओं का ध्यान रखना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button